Who is Yesha Sagar WPL 2026 mystery anchor: WPL 2026 में एंकरिंग कर रही हैं येशा सागर की खूबसूरती के फैंस दीवाने हो गए हैं.

Share to your loved once


Last Updated:

Who is Yesha Sagar: वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत हो चुकी है. पहला मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर हुई. मैच में आरसीबी ने आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की, लेकिन उसके साथ ही WPL की एक एंकर अपनी खूबसूरती को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं.

Yesha Sagar

वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 की धमाकेदार शुरुआत हुई. पहला मैच आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. इस मैच से इतर फैंस के सिर पर एक मिस्ट्री एंकर की खूबसूरती का जादू सिर चढ़कर बोला. ऐसे में आइए जानते हैं इंटरनेट पर सर्च की जा रहीं अप्सरा सी दिखने वाली उस एकंर के बारे में.

Yesha Sagar

WPL 2026 की वायरल एंकर का नाम येशा सागर है. येशा एंकरिंग के अलावा मॉडलिंग और एक्टिंग भी करती हैं हैं. येशा का जन्म पंजाब के कीरतपुर साहिब में हुआ.येशा फिलहाल कनाडा के टोरंटो में रहती हैं. जहां से वह अपने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स और मॉडलिंग करियर को मैनेज करती हैं.

Yesha Sagar

येशा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की. इसके बाद येशा ने कुछ पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी काम किया. इसके अलावा येशा ने भारत और विदेशों में भी कई बड़े ब्रांड्स के लिए फोटोशूट कराए हैं, जिससे उनकी पहचान एक ग्लोबल मॉडल के रूप में बनी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Yesha Sagar

पंजाबी म्यूजिक वीडियो की बात करें तो उन्होंने कई सुपरहिट गानों में काम किया. खास तौर से सिंगर बब्बू मान के साथ उनकी कमेस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया. इसके अलावा येशा ने जॉर्डन संधू के साथ भी काम करने को लेकर चर्चा में रहीं हैं.

Yesha Sagar

मॉडलिंग और एक्टिंग के अलावा येशा फिटनेस फ्रीक हैं. येशा अपनी फिटनेस के रुटीन को कड़ाई से फॉलो करती हैं. सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपने वर्कआउट वीडियो और हेल्दी लाइफस्टाइल से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं.

Yesha Sagar

येशा सागर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चित हैं. इंस्टाग्राम पर येशा के 1.2 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं. येशा अपने सोशल मीडिया पर अक्सर एंकरिंग, ट्रैवलिंग और फोटोशूट से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं.

Yesha Sagar

येशा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह काफी सिक्रेटिव है. उन्होंने कभी भी अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में खुलकर बात नहीं की है. वह अक्सर अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताते हुए देखी जाती हैं, लेकिन किसी के साथ डेटिंग की खबरों को उन्होंने हमेशा अफवाह ही रहने दिया है.

homesports

कौन हैं WPL 2026 की ये मिस्ट्री एंकर जिसकी खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP