घर पर ऐसे बनाएं चुकंदर का हलवा, स्वाद और सेहत दोनों से है भरपूर, नोट कर लें रेसिपी और बनाने की आसान विधि

Share to your loved once


Last Updated:

Beetroot Halwa Recipe: सर्दियों में स्वाद और सेहत दोनों का खजाना है चुकंदर का हलवा. गहरे लाल चुकंदर, देसी घी, दूध, मावा और हल्के मसालों से बनाया गया यह हलवा बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए फायदेमंद है. इसमें आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद हैं, जो खून, पाचन और ऊर्जा के लिए लाभकारी हैं. सही टेक्सचर और क्रीमी बनावट इसे स्वादिष्ट बनाती है. इसे गर्मागर्म परोसें और पारंपरिक मिठाई का हेल्दी ट्विस्ट घर पर एंजॉय करें.

चुकंदर का हलवा

सर्दियों का मौसम आते ही घर-घर में हलवे की खुशबू फैलने लगती है. आमतौर पर इस मौसम में गाजर का हलवा सबसे ज़्यादा बनाया जाता है, लेकिन अगर आप स्वाद में कुछ नया और सेहत में कुछ ज़्यादा चाहते हैं, तो चुकंदर का हलवा एक बेहतरीन विकल्प है. गहरे लाल रंग वाला यह हलवा न सिर्फ देखने में आकर्षक लगता है, बल्कि पोषण से भी भरपूर होता है. चुकंदर आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने और थकान दूर करने में मदद करता है.

चुकंदर का हलवा

खास बात यह है कि सही तरीके से बनाया गया चुकंदर का हलवा स्वाद में गाजर के हलवे को भी टक्कर दे सकता है. यदि इसे देसी घी, दूध और हल्के मसालों के साथ पकाया जाए, तो इसकी सौंधी खुशबू और क्रीमी टेक्सचर हर किसी का मन मोह लेता है. ग्रामीण लता देवी ने बताया कि हलवा बनाने की शुरुआत हमेशा अच्छी सामग्री से होती है. इसके लिए ताजे, गहरे लाल रंग के चुकंदर लें. इन्हें अच्छी तरह धोकर छील लें और फिर कद्दूकस कर लें. ‌

चुकंदर का हलवा

यदि आपको हलवे में हल्के-हल्के चुकंदर के रेशे पसंद हैं तो मोटे साइड से कद्दूकस करें, और यदि ज्यादा मुलायम टेक्सचर चाहिए तो पतले साइड से भी कद्दूकस किया जा सकता है. सबसे पहले एक कढ़ाही में शुद्ध देसी घी गर्म करें. घी गरम होते ही अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, बादाम और किशमिश को हल्का सुनहरा होने तक भूनकर अलग निकाल लें. अब उसी घी में कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डालें और धीमी आंच पर लगभग 5 से 7 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें. इससे चुकंदर की कच्ची महक खत्म हो जाती है और हलवे में एक सौंधी खुशबू आने लगती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

चुकंदर का हलवा

अब इसमें एक गिलास दूध डालें और अच्छी तरह मिलाएँ. ढककर धीमी आंच पर पकने दें, बीच-बीच में हलवे को चलाते रहें ताकि मिश्रण तले में चिपके नहीं. जब दूध पूरी तरह सूख जाए और चुकंदर नरम हो जाए, तब इसमें स्वादानुसार चीनी या धागे वाली मिश्री डालें. इसके बाद हलवे को मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए तब तक पकाएँ जब तक मिश्रण गाढ़ा और चमकदार न हो जाए. इस प्रक्रिया से हलवा बनावट में सही और खाने में स्वादिष्ट तैयार होता है.

चुकंदर का हलवा

अब हलवे में एक कप मावा या मिल्क पाउडर डालें, जिससे हलवे को रिच और क्रीमी टेक्सचर मिलता है. हलवे को अच्छे से मिलाएँ और जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तब आधा चम्मच इलायची पाउडर डालकर गैस बंद कर दें. ऊपर से भुने हुए ड्राई फ्रूट्स और थोड़ा-सा मावा डालकर हलवे को सजाएं. इस तरह चुकंदर का हलवा तैयार हो जाएगा, जो स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. इसे गर्मागर्म सर्व करें.

चुकंदर का हलवा

चुकंदर के हलवे में मौजूद आयरन शरीर में खून की कमी दूर करने में मदद करता है. फाइबर पाचन शक्ति को बेहतर बनाता है और सर्दियों में शरीर में ऊर्जा बनाए रखता है. यह हलवा बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है. पारंपरिक मिठाई का यह हेल्दी ट्विस्ट स्वाद, रंग और पोषण का बेहतरीन संगम प्रस्तुत करता है. हलवा न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

घर पर बनाएं चुकंदर का हलवा, स्वाद और सेहत दोनों से है भरपूर, रेसिपी नोट कर लें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP