Tamim Iqbal is Indian agent BCB chief Nazmul Islam call: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल इस्लाम ने पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को कहा इंडियन एजेंट
Last Updated:
Tamim Iqbal controversy:मुस्ताफिजुर रहमान के आईपीएल विवाद के बाद बांग्लादेश क्रिकेट में गृह युद्ध जैसा माहौल बन गया है. क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप के मैचों के लिए टीम को भारत भेजने से मना कर दिया है. ऐसे में पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने बोर्ड को सलाह दी कि उन्हें समझदारी से काम लेना चाहिए ना कि भावनाओ में बहकर कोई फैसला करें. उनके इसी बयान पर अब उन्हें इंडियन एजेंट तक कह दिया गया है.
तमिम इकबाल के बयान से बांग्लादेश क्रिकेट में बवालनई दिल्ली: हाल के कुछ दिनों में भारत-बांग्लादेश क्रिकेट रिश्तों में बड़ी दरार पड़ गई है. इसकी शुरुआत आईपीएल 2026 से मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने के बाद से हुई. इस पूरे विवाद में अब तमीम इकबाल को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी नजमुल इस्लाम ने इंडियन एजेंट कहा है. नजमुल इस्लाम के इस बयान के बाद बांग्लादेश क्रिकेट में नया बवाल शुरू हो गया है. नजमुल इस्लाम के खिलाफ बांग्लादेशी क्रिकेटरों का गुस्सा फूट पड़ा है और मांग की जाने लगी है कि वह तमीम इकबाल से माफी मांगे.
बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच मौजूदा हालात को देखते हुए तमीम इकबाल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि आगामी आईसीसी टी20 विश्व कप में बांग्लादेश की भागीदारी पर कोई भी अंतिम फैसला लेने से पहले बीसीबी को क्रिकेट को सबसे ऊपर रखना चाहिए. दरअसल, बीसीसीआई द्वारा आईपीएल के लिए मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने के बाद बीसीबी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में अपने मैच खेलने से इंकार कर दिया है. तमीम ने इस फैसले पर टिप्पणी की थी, जो नजमुल हस्लाम को अच्छा नहीं लगा.
बवाल के बाद नजमुल इस्लाम ने दी सफाई
पूर्व कप्तान के लिए इंडियन एजेंट वाले पर नजमुल इस्लाम ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपनी सफाई भी पेश की. अपने पोस्ट में उन्होंने कहा, “जब बांग्लादेश की टीम भारत में सुरक्षा जोखिमों का सामना कर रही है और सरकार मैचों को श्रीलंका स्थानांतरित करने की बात कर रही है, ऐसे में 15000 रन बनाने वाला दिग्गज खिलाड़ी भारत के पक्ष में बैटिंग कर रहा है. यह देश की भावनाओं के खिलाफ है. यह मेरी व्यक्तिगत राय थी, इसे किसी और रूप में न लिया जाए.”
पूर्व खिलाड़ियों ने की नजमुल की आलोचना
तमीम इकबाल को इंडियन एजेंट बताने वाले नजमुल इस्लाम की कई बांग्लादेशी क्रिकेटरों ने जमकर आलोचना की है. तैजुल इस्लाम ने कहा, “एक बोर्ड निदेशक द्वारा ऐसे शब्दों का चयन न केवल घटिया है बल्कि हमारी क्रिकेट कल्चर के खिलाफ है.” मोमिनुल हक ने कहा, “एक वरिष्ठ क्रिकेटर को इतना सम्मान तक नहीं दिया गया, बल्कि सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया. यह व्यवहार बोर्ड की नैतिकता के विरुद्ध है.” तस्कीन अहमद ने कहा, “ऐसी टिप्पणियां बांग्लादेश क्रिकेट को आगे ले जाने में मदद नहीं करेंगी. अधिकारियों को अधिक जिम्मेदार होना चाहिए.”
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें