Harmanpreet kaur angry: आखिरी गेंद पर शिकस्त से गुस्से में हरमन, इस खिलाड़ी को बताया हार का जिम्मेदार

Share to your loved once


Last Updated:

Harmanpreet kaur angry: आखिरी बॉल पर हार के बाद मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर का गुस्सा फूट पड़ा.उन्होंने कहा कि हमने आखिरी ओवर में अच्छी गेंदबाजी नहीं की. मुंबई को आखिरी गेंद पर दो रन बचाने थे. लेकिन वो इसमें असफल रही.हरमन ने सीधे तौर पर कहा कि आखिरी ओवर में हमने एक भी गेंद अच्छी नहीं डाली.

आखिरी गेंद पर शिकस्त से गुस्से में हरमन, इस खिलाड़ी को बताया हार का जिम्मेदार हरमनप्रीत कौर ने बताया कहां हुई चूक.

नई दिल्ली. हरमनप्रीत कौर डब्ल्यूपीएल 2026 का पहला मैच हार चुकी हैं. मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहीं हरमनप्रीत कौर की टीम आखिरी गेंद पर दो रन नहीं बचा सकी. आखिरी गेंद पर मिली हार के बाद हरमनप्रीत कौर का गुस्सा फूट पड़ा है. उन्होंने कहा कि आखिरी ओवर में हमने एक भी गेंद अच्छी नहीं डाली. मुंबई की ओर से आखिरी ओवर अनुभवी गेंदबाज नेट शीवर ब्रंट कर रही थीं. ब्रंट ने आखिरी ओवर में 20 रन खर्च किए. मुकाबला बेहद रोमांचक रहा जिसमें आरसीबी ने मुंबई को तीन विकेट से हराकर मौजूदा सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से की.

हार के बाद हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने कहा, ‘हां, हमें पता है कि आखिरी ओवर में जितने भी रन चाहिए, डी क्लर्क में उतने बनाने की क्षमता है. मुझे लगता है कि हमने आखिरी ओवर में एक भी अच्छी गेंद नहीं फेंकी, जिसकी जरूरत थी. कभी-कभी ऐसा होता है. हमने क्लर्क के दो-तीन कैच ड्रॉप किए और जब आप किसी बल्लेबाज को मौके देते रहते हैं, तो वे हमेशा और भी मजबूत मानसिकता के साथ वापस आते हैं. हम यह नहीं कह सकते कि आखिरी ओवर में हमारे पास मौके नहीं आए. हमें कुछ मौके मिले, लेकिन हमने उन्हें गंवा दिया.’

हरमनप्रीत कौर ने बताया कहां हुई चूक.

क्लर्क ने नाबाद 63 रन की पारी खेली
नाडिन डि क्लर्क की 44 गेंद पर नाबाद 63 रन की शानदार पारी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टी20 मौजूदा सत्र के शुरुआती मैच में मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हराया. गत चैंपियन मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर छह विकेट पर 154 रन बनाए. क्लर्क ने 20वें ओवर में आखिरी चार गेंदों पर 20 रन लगाकर आरसीबी को रोमांचक जीत दिला दी. मुंबई इंडियंस के लिए निकोला कैरी और अमेलिया केर ने दो-दो विकेट चटकाए.

‘हमने यह मैच जीतने के लिए वह सब कुछ किया जो जरूरी था’
हरमनप्रीत कौर ने कहा, ‘ हमने यह मैच जीतने के लिए वह सब कुछ किया जो जरूरी था, सिवाय उस आखिरी ओवर के. अगर हम एक अच्छी गेंद फेंक पाते, तो हम मैच जीत सकते थे. खैर, WPL में हमें हमेशा ऐसे मैच मिलते हैं. और हम जानते हैं कि अगर हम इस गेम के बारे में सोचते रहेंगे, तो यह कल हमारे काम नहीं आएगा. इसलिए मुझे लगता है कि हमें इस मैच से सीखने और अगले मैच में बेहतर कैसे कर सकते हैं, इस बारे में सोचने की जरूरत है. हां, पहली पारी में, मुझे लगता है कि हमें पावरप्ले में अच्छी शुरुआत नहीं मिली. उम्मीद है, अगले मैच में हम साथ बैठकर चर्चा करेंगे कि हम इसे कैसे करना चाहते हैं. शुरुआत में, इस पिच पर बल्लेबाज़ी करना उतना आसान नहीं था. बाद में, यह बेहतर होता गया. अब हम पिच को जानते हैं, हम जानते हैं कि हालात कैसे होंगे और उम्मीद है कि अगले मैच में हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे.’

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

आखिरी गेंद पर शिकस्त से गुस्से में हरमन, इस खिलाड़ी को बताया हार का जिम्मेदार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP