Egg Paratha Recipe: अंडा लवर हैं तो एक बार जरूर बनाएं एग पराठा, मजेदार है रेसिपी, बनाना भी आसान, जानें तरीका

Share to your loved once


Anda Paratha Recipe : सर्दियों का मौसम हो या कुछ गरमागरम और हेल्दी खाने को मिल जाए तो मजा ही आ जाता है. अगर आप अंडा लवर हैं और रोजाना एक दो रेसिपी बनाकर बोर हो चुके हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी रेसिपी जो स्वाद के साथ भरपूर पौष्टिकता भी देती है. जी हां, हम बात कर रहे हैं एग पराठा यानी अंडा पराठे की. आमतौर पर एग भुर्जी, ऑमलेट या उबले अंडे तो सबने खाए होंगे, लेकिन आटे में लिपटा और मसालों के साथ तवे पर सिका एग पराठा एक बार खा लिया तो बार-बार याद आता है. यह डिश न सिर्फ डिनर के लिए परफेक्ट है, बल्कि ब्रेकफास्ट और लंच में भी मजे से खाई जा सकती है.

यह डिश न सिर्फ डिनर के लिए परफेक्ट है, बल्कि ब्रेकफास्ट और लंच में भी मजे से खाई जा सकती है.

क्यों है एग पराठा खास?
एग पराठा प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. गेहूं के आटे से मिलने वाला फाइबर और अंडे से मिलने वाला प्रोटीन इसे हेल्दी और फीलिंग बना देता है.
यही वजह है कि इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती. बच्चे हों या बड़े, हर किसी को इसका स्वाद पसंद आता है. साथ ही इसे बनाना भी बेहद आसान है और इसमें ज्यादा मेहनत या समय नहीं लगता.

एग पराठा बनाने के लिए जरूरी सामग्री-
1 कप गेहूं का आटा
स्वादानुसार नमक
2 अंडे
1 छोटा बारीक कटा प्याज
1 हरी मिर्च
2 टेबलस्पून कटा हरा धनिया
¼ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
¼ टीस्पून काली मिर्च पाउडर
पकाने के लिए तेल.

ऐसे बनाएं टेस्टी एग पराठा-
सबसे पहले एक बाउल में आटा लें और उसमें थोड़ा नमक डालकर पानी से मुलायम आटा गूंथ लें. आटे को लगभग 10 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि वह सेट हो जाए.

अब एक अलग बाउल में अंडे फोड़कर डालें. इसमें कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह फेंट लें.

अब आटे की छोटी-छोटी लोई बनाएं और उन्हें बेलकर सामान्य रोटी के आकार का बना लें. तवा गरम करें और उस पर बेले हुए पराठे को हल्का सा सेक लें. जब एक साइड हल्की सिक जाए तो पराठे को पलटें.

अब आधी सीकी हुई साइड पर फेंटा हुआ एग मिक्स्चर चम्मच से फैलाएं. इसे कुछ सेकंड तक पकने दें ताकि अंडा सेट हो जाए. फिर पराठे को धीरे से पलटें और दूसरी तरफ से भी सेकें.

जब अंडे वाला हिस्सा अच्छे से पक जाए और पराठा कुरकुरा हो जाए, तब उस पर थोड़ा तेल लगाकर गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें.

सर्व कैसे करें?
तैयार एग पराठा गरम-गरम प्लेट में निकालें. इसे आप दही, ग्रेवी वाली करी, टमाटर सॉस या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. चाहे तो ऊपर से थोड़ा बटर भी लगा सकते हैं, इससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है.

अगर आप भी रोज-रोज वही रूटीन डिनर खाकर ऊब गए हैं, तो आज ही एग पराठा बनाकर देखें. यकीन मानिए, इसका स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा और आपकी डाइनिंग टेबल पर यह जल्दी ही फेवरिट डिश बन जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP