सर्दियों में खूब खाएं जमीन के अंदर उगने वाली ये सब्जी, इसके आगे चिकन मटन भी फेल
Last Updated:
Carrots benefits in winter: कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं, जिनमें ढेरों पोषक तत्व होते हैं. जड़ वाली सब्जी में गाजर भी एक ऐसी ही सब्जी है, जो ढेरों न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती है. इसे सर्दियों में खाना बेहद फायदेमंद होता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, गाजर इतना हेल्दी है कि आपको नॉनवेज भी खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. गाजर आंखों के लिए बेस्ट है. चहिए जानते हैं क्या-क्या फायदे होते हैं गाजर में छिपे.

सर्दी के मौसम में कई तरह की सब्जियां मिलनी शुरू हो जाती हैं, उन्हीं में से एक है जमीन के अंदर उगने वाली सब्जी गाजर. ये एक जड़ वाली सब्जी है, जो शरीर को अधिक ताकत और पोषक तत्व प्रदान करती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि गाजर इतनी हेल्दी होती है कि नॉनवेज भी इसके सामने फेल है. सर्दियों में गाजर को अपनी डाइट में शामिल करें, तो नॉनवेज खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. गाजर दिखने में आम सब्जी है, लेकिन इसमें मौजूद पोषक तत्व बहुत ही ताकतवर होते हैं.

गाजर में विटामिन ए ( बीटा-कैरोटीन) बहुत अधिक होता है. ये शरीर को ताकत देने वाला जरूरी विटामिन है. सर्दियों में थकान और कमजोरी कम करने में गाजर बहुत फायदेमंद है. नॉनवेज खाने से जो ताकत मिलती है, वो ताकत आप प्राकृतिक रूप से गाजर खाकर भी पा सकते हैं. गाजर शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करती है. विटामिन के, सी, फाइबर, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कैरोटीनॉयड का यह एक बेहतरीन स्रोत है.

सर्दियों में इम्यूनिटी कम होने के चांस ज्यादा होते हैं. गाजर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स शरीर की रक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं. सर्दी, खांसी और इंफेक्शन से बचने में गाजर काफी मदद करती है. इसलिए ठंड में रोज गाजर खाना अच्छा माना जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

नॉनवेज खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है, लेकिन गाजर में भी शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व, फाइबर और मिनरल्स होते हैं. ये पाचन को बेहतर बनाते हैं. सर्दियों में कब्ज की समस्या बहुत लोगों को परेशान करती है. गाजर खाने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है.

ठंड में त्वचा का सूखना आम बात है. गाजर में मौजूद विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को मुलायम रखते हैं. बिना नॉनवेज खाए भी गाजर से त्वचा को जरूरी पोषण मिल जाता है. इससे त्वचा चमकती है और सूखापन कम होता है.

गाजर आंखों की सेहत के लिए भी बहुत अच्छी है. सर्दियों में आंखों में सूखापन और जलन जैसी दिक्कतें होती हैं. अगर गाजर नियमित रूप से खाएं तो नजर भी बेहतर होती है. ये सब्जी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए फायदेमंद है.

कैसे करें गाजर का सेवन-काफी लोग गाजर को अच्छी तरह से धोकर कच्चा ही खाना पसंद करते हैं. कुछ लोग गाजर का हल्वा, सब्जी आदि बनाते हैं तो कुछ सूप में डालते हैं. गाजर को कच्चा खाना या जूस बनाकर पीना भी हेल्दी होता है. इसमें फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र में सुधार करता है. चाहे जैसे भी आप गाजर का सेवन करें, इसके फायदे कम नहीं होते. सर्दियों में हर दिन गाजर खाने से शरीर को ताकत मिलती है. इम्युनिटी बूस्ट होती है.

कुल मिलाकर, सर्दियों में गाजर खाने से नॉनवेज खाने की जरूरत नहीं रहती. ये कम खर्च में मिलने वाली नेचुरल तरीके से सेहत को बनाए रखने वाली सबसे हेल्दी, पौष्टिक सर्दियों की सब्जी है.