Makar Sankranti Special: Tradition of sweetness on Makar Sankranti, make delicious Mughalani Laddus at home… – Himachal Pradesh News
Makar Sankranti Special: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर घर में मुगलानी के लड्डू बनाना परंपरा और स्वाद का खूबसूरत संगम है, गुड़ और मुगलानी से बने ये लड्डू सर्दी के मौसम में शरीर को गर्माहट और भरपूर ऊर्जा देते हैं, कम सामग्री में झटपट तैयार होने वाले ये लड्डू त्योहार की मिठास बढ़ाने के साथ बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आते हैं.
जानिए मुगलानी लड्डू बनाने की विधि
घर में बनाएं मुगलानी में लड्डू
• मुगलानी लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले मार्केट से कच्चे मुगलानी खरीद कर ले आए, उसके बाद गैस ऑन करे और उसमें एक कढ़ाई रखे (ध्यान रहे कि कढ़ाई और गैस दोनों एकदम साफ रहे क्योंकि मुगलानी को जब फूटता है तो छिटकता है) कढ़ाई को गरम होने दे और हाथ में एक साफ कपड़े को गोल करके रखें इसी कपड़े के माध्यम से मुगलानी को फोड़ना है.
• अब जब कढ़ाई गरम हो जाए तो उसमें थोड़ा सा मुगलानी डाले, और उसके ऊपर कपड़े को धीरे धीरे चलाते जाए, वह फूटता जाएगा, जब मुगलानी अच्छे से पूरी तरह फूट जाएगा, उसके बाद कपड़े से ही उसे एक बड़ी बर्तन में रखते जाएं.
• ऐसे ही सब मुगलानी को पहले फोड़ लेंगे और एक बर्तन में रखते जाएगा.
• अब इसके बाद अब कढ़ाई में गुड़ ले और उसे छोटे टुकड़ों में तोड़ लें, उसके बाद थोड़ा सा पानी डाले और फिर धीमी आंच पर पिघलाएं, जब गुड़ पूरी तरह पिघल जाए और हल्की चाशनी बनने लगे, तब गैस धीमी कर दें, और थोड़ा सा कुछ समय के लिए पकने दे. चाशनी को थोड़ा सा गढ़ा होने दे. उसके बाद कढ़ाई नीचे उतार ले.
• अब उसके बाद फूटे हुए मुगलानी को गुड़ की चाशनी में थोड़ा थोड़ा डालते जाए और बड़ी चम्मच की सहायता से अच्छे से मिलाते जाएं, गुड़ के मिश्रण में पूरी तरह मिलने के बाद.
• अब एक बर्तन में ठंडा पानी रखे और फिर हाथ में पानी छुएं और फिर इस मुगलानी और गुड़ मिश्रण को गरमा गरम हाथों से गोल गोल लड्डू बनाते जाएं.
• क्योंकि यह गुड़ के मिश्रण ठंडा होने से जम जाता है ठंडा होने पर लड्डू गोल आकार में नहीं बनता है, अगर आप ज्यादा मात्रा में लड्डू बना रहे है और अगर यह मिश्रण ठंडा हो जा रहा है, तो फिर से गैस ऑन करके आप फिर से मुगलानी और गुड़ के मिश्रण को गरम कर सकते हैं और मुगलानी लड्डू बना सकते हैं.
• मुगलानी लड्डू को बनाते समय एक बड़ी थाली में रखते जाए पूरी तरह ठंडा होने दें, जिससे वे अच्छे से जम जाएं.
• अब आपका मुगलानी के लड्डू बनकर तैयार हो गया है, इस लड्डू को आप मकर संक्रांति पर मुगलानी-गुड़ की मिठास के साथ खास स्वाद खा सकते हैं, लड्डू के स्वाद आपके परिवार के सदस्य और दोस्त खूब पसंद करेंगे.
• मुगलानी के लड्डू मार्केट में रेडिमेड भी मिलता है, लेकिन जो लड्डू घर में बनता है, उसकी मिठास ही अलग होती है.