MI vs RCB Live Score: मंधाना ने टॉस जीतकर चुनी फील्डिंग, जैकलीन फर्नांडीस का कातिलाना परफॉर्मेंस जारी
Last Updated:
MI vs RCB Live Score WPL 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और उप कप्तान आज आमने सामने हैं. वुमेंस प्रीमियर लीग का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है. मुंबई की कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही हैं जबकि बैंगलोर की कमान स्मृति मंधाना के हाथों में हैं.यह मुकाबला नवी मुंबई में खेला जा रहा है. आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है.
मुंबई बनाम बैंगलोर लाइव स्कोर एंड अपडेट्स .नई दिल्ली. मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और पूर्व चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के पहले मैच में आमने सामने हैं. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई दो बार खिताब जीत चुकी है जबकि स्मृति मंधाना की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर साल 2024 में ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है. दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी हैं जो शानदार प्रदर्शन कर जीत अपने नाम करना चाहती हैं. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में यह मुकाबला खेला जा रहा है.
मुंबई इंडियंस महिला (प्लेइंग इलेवन):
नेट साइवर-ब्रंट, जी कमलिनी (विकेटकीपर), अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, निकोला केरी, पूनम खेमनार, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजीवन सजना, सैका इशाक.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन):
स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल.
आरसीबी की टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला
आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है. टॉस जीतने के बाद मंधाना ने कहा कि वह पहले गेंदबाजी करना चाहेंगी.
🚨 Toss 🚨@RCBTweets won the toss against @mipaltan in the season opener and elected to bowl first.