Daily lucky tarot reading horoscope 10 January 2026 | Daily Lucky Tarot Horoscope | दैनिक लकी टैरो राशिफल 10 जनवरी 2026 | साल 2026 की पहली 10 तारीख को बना शुभ योग का गजब संयोग, कर्क समेत 5 राशियों के शनिदेव की कृपा से मिलेंगे आर्थिक अवसर
Last Updated:
10 December Lucky Tarot Horoscope : साल का अंतिम 10 तारीख 5 टैरो कार्ड्स वालों के लिए अच्छा रहने वाला है क्योंकि कल कई शुभ योग बन रहे हैं. इन शुभ योग के प्रभाव से कर्क समेत 5 टैरो कार्ड्स वालों को नौकरी व काम से रिलैक्स करने का मौका मिलेगा और घर का जरूरी काम पूरा करवाने के लिए भागदौड़ कर सकते हैं. आइए जानते हैं साल 2026 की पहली 10 तारीख का दिन 5 टैरो राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…

Daily Lucky Tarot Horoscope 8 January 2026: कल साल 2026 की पहली 10 तारीख और शनिवार का दिन है. शनिवार का दिन न्याय व कर्म के कारक ग्रह शनिदेव को समर्पित है. साल 2026 की पहली 10 तारीख को चंद्रमा कन्या राशि के बाद तुला राशि में संचार करेंगे और पूर्व दिशा की तरफ दिशाशूल लगने वाला है. साथ ही इस दिन चंद्रमा और शनि की वजह समसप्तक योग बन रहा है क्योंकि चंद्रमा और शनि एक दूसरे सातवें भाव में रहने वाले हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. शुभ योग का लाभ 10 जनवरी को कर्क, तुला, कुंभ समेत 5 टैरो कार्ड्स राशिफल वालों को मिलने वाला है. इन टैरो कार्ड्स वाले कल सोशल सेलिब्रेशन में हिस्सा ले सकते हैं और आगे बढ़ने की कोशिशें पॉज़िटिव रूप से सफल हो सकती हैं. आइए जानते हैं साल 2026 की पहली 10 तारीख का दिन इन टैरो कार्ड्स राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…
मेष (नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स) का टैरो राशिफल (Aries Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहली 10 तारीख को मेष राशि वालों के कई सपने पूरे होंगे, जिसका वे काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. शनिदेव की मदद से मेष राशि वालों का मकान व वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी और कई अधूरे कार्य संपन्न होंगे. अगर आपने कोई कर्ज लिया हुआ है तो कल आप उसको चुका पाने की स्थिति में होंगे और बचे हुए धन का अच्छी जगह निवेश करने का मौका मिलेगा. अगर कोई मदद मांगे तो मना ना करें, उनकी जरूरत बहुत बड़ी हो सकती है. आप किसी दोस्त की प्रॉब्लम सॉल्व कर सकते हैं और घरेलू कार्यों में दोस्तों की मदद से कई कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे.
मिथुन (जजमेन्ट) का टैरो राशिफल (Gemini Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहली 10 तारीख को मिथुन राशि वालों को सुबह से परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे दिन की शुरुआत धमाकेदार होगी. इस राशि के जो जातक काफी समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, कल शनिदेव की कृपा से उनकी इच्छा पूरी हो सकती है. समाज के कुछ जाने-माने लोगों से मिलने से तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं, अपनी कोशिशों को और मजबूत करें. साथ ही काम समय पर पूरे करें और दूसरों की मदद के लिए भी तैयार रहें. कल आप खुद को अट्रैक्टिव दिखाने की कोशिश करेंगे और आपकी बोली में भी सुधार देखने को मिलेगा, जिससे काफी लोग आपकी बातों से इंप्रेस होंगे.
कर्क (थ्री ऑफ़ वैंड्स) का टैरो राशिफल (Cancer Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहली 10 तारीख को कर्क राशि वालों को शनिदेव की कृपा से सोशल सेलिब्रेशन में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा और किसी अच्छी जगह निवेश करने का मौका मिलेगा. कर्क राशि वालों को कल कुछ पुराने कर्जों से छुटकारा मिलने से राहत महसूस होगी और बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा. इस राशि के जातक कल किसी खास दोस्त के लिए नौकरी का इंतजाम कर सकते हैं. नौकरी पेशा जातकों की बात करें तो वर्कप्लेस पर अपना दबदबा बनाए रखें और विनम्रता व साथ देने वाला रवैया आपको अपने काम में सफल होने में मदद करेगा. वैवाहिक जीवन में अगर कोई समस्या चल रही है तो कल जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे और बातचीत शुरू हो सकती है.
तुला (सिक्स ऑफ़ वैंड्स) का टैरो राशिफल (Libra Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहली 10 तारीख को तुला राशि वालों को शनिदेव की कृपा से आर्थिक तरक्की के कई मौके मिलेंगे और हर कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लेंगे. तुला राशि वालों की सेहत में कल सुधार आएगा और बच्चों की तरक्की को देखकर मन प्रसन्न होगा. कोई पुरानी इच्छा पूरी होने की संभावना है और विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है. आप पारिवारिक संपत्ति को व्यावसायिक संपत्ति में बदलने की कोशिश कर सकते हैं. अपने काम में मिल रही सफलता को सिर्फ अच्छा भाग्य मानकर घमंडी ना बनें. अपनी खुशी दूसरों के साथ बांटने का प्रयास करें और अपने व्यवहार में विनम्रता व मधुरता लाएं.
कुंभ (थ्री ऑफ स्वोर्ड्स) का टैरो राशिफल (Aquarius Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहली 10 तारीख को कुंभ राशि वालों को किसी दोस्त से अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं और कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं. कुंभ राशि वालों का भगवान में आस्था और विश्वास जीवन में संतुलन बनाए रखता है और कामों में सफलता के लिए पॉजिटिव सोच जरूरी है. कुंभ राशि वाले धीरे-धीरे इन बदलावों की पॉजिटिविटी काम और जीवन पर असर डाल सकते हैं. रुके हुए कामों में धीरे-धीरे तरक्की वापस आ सकती है. जो काम पूरे होने मुश्किल लग रहे थे, अब शनिदेव की कृपा से उनमें भी संभावना दिख रही है. आप अपने प्रियजन से शादी करने की इच्छा अपने परिवार को बता सकते हैं, घबराने की जरूरत नहीं ग्रहों की स्थितियां आपके पक्ष में हैं और सभी आपके प्रपोजल पर मुहर लगा सकते हैं.
About the Author
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें