मेरठ कांड का क्या है असली सच? गांव वाले बोले- लड़की ने की मां की हत्या, बेकसूर है लड़का
Last Updated:
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र का कपसाड़ गांव इस वक्त बवाल की आग में जल रहा है. गांव की गली से लेकर चट्टी-चौराहे तक छावनी बना हुआ है. हालांकि एक तरफ जहां पीड़ित परिवार जो आरोप लगा रहा है, उसे गांव के लोग गलत बता रहे हैं.
मेरठ अपहरण कांड पर कई अलग-अलग आरोप.मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र का कपसाड़ गांव इस वक्त बवाल की आग में जल रहा है. गांव की गली से लेकर चट्टी-चौराहे तक छावनी बना हुआ है. हालांकि एक तरफ जहां पीड़ित परिवार जो आरोप लगा रहा है, उसे गांव के लोग गलत बता रहे हैं. गांव के लोगों का कहना है कि लड़की का लड़के के साथ अफेयर था. लड़की ने ही लड़के को फोनकर बुलाया था. लड़की ने ही अपनी मां के ऊपर हमला किया और लड़के के साथ भाग गई. गांव वालों ने यह भी कहा कि लड़की 22 साल की है और लड़का नाबालिग है.
FIR में क्या-क्या है?
पीड़ित परिवार द्वारा लिखाई गई एफआईआर में लिखा गया है, ‘सेवा में, श्रीमान थानाध्यक्ष महोदय, थाना सरधना जिला मेरठ. श्रीमान जी, निवेदन यह है कि प्रार्थी नरसी कुमार पुत्र सतेन्द्र कुमार ) निवासी ग्राम कपसाढ थाना सरधना जिला मेरठ का रहने वाला है. दिनांक 08.01.2026 को समय करीब सुबह 8 बजे प्रार्थी की माता सुनीता व नाबालिग बहन रूबी उम्र 17 वर्ष तरून के खेत में गन्ने की छूलाई के लिये जा रही थी जब ये दोनो रजवाहे के नये पुल के पास पहुँचे तभी पारस सोम पुत्र योगेश (जाति राजपूत) व सुनील पुत्र विनोद (जाति राजपूत) व उनके कुछ अज्ञात साथीयो ने प्रार्थी की माता व बहन को रास्ते में रोक लिया.’
FIR में अलग हैं आरोप
इसके अलावा एफआईआर में लिखा है, ‘प्रार्थी की बहन का जबरदस्ती अपहरण करने ले जाने लगे. जब मेरी माता ने इन लोगों का विरोध किया तो इन लोगों ने मेरी माता के साथ गाली-गलौच व जाति सूचक शब्द कहते हुये मेरी माता को जान से मारने की नियत से सिर में फरसे से हमला कर दिया. जिससे प्रार्थी की माता मौके पर ही बेहोश होकर गिर गयी, तथा ये लोग मेरी बहन का अपहरण करके ले गये। प्रार्थी व आस पास के लोगो मौके पर पहुँचा तथा सुनीता को बेहोशी की हातल में एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल मोदीपुरम मेरठ में भर्ती कराया, जहा मेरी माता जिन्दगी और मौत की बीच जुझ रही है तथा उनकी स्थिति अभी भी गम्भीर बनी हुई है। प्रार्थी रिपोर्ट दर्ज कराने आया है प्रार्थी की रिपोर्ट दर्ज करने की कृपा करे.’
किन धाराओं में दर्ज हुई FIR
बता दें कि जिन धाराओं में केस दर्ज हुआ वो यह कहती है कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2) गलत तरीके से रोकने, शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना. हत्या का प्रयास क्योंकि महिला का उपचार चल रहा था FIR होने के बाद तक बाद में मौत हुई है. हत्या या फिरौती के लिए अपरहण. इलाके में फिलहाल फोर्स तैनात है. शुक्रवार को संजीव बालियान और स्थानीय विधायक मौके पर मोजूद थे. वहीं चंद्रशेखर आजाद की पार्टी के कार्यकर्ताओं के समेत BSP और SP के कार्यकर्ता भी गाँव मे मोजूद थे. परिवार को यूपी सरकार ने 10 लाख और स्थानीय विधायक ने 2 लाख केश आर्थिक मदद पीड़ित परिवार को दी है.’ परिवार अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गया है. कल चंद्रशेखर आजाद दोपहर बाद गाँव पहुँच सकते है.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें