सर्दियों में घर पर बनाएं होटल जैसा हलवा, आसान है इसकी रेसिपी, बस करना होगा ये काम

Share to your loved once


Last Updated:

Gajar ka halwa recipe: ठंड का मौसम शुरू होता है, बाजारों में ताजी और लाल गाजर की भरमार देखने को मिलती है. इसी के साथ घरों में गाजर का हलवा बनाने की परंपरा भी शुरू हो जाती है.कई लोग इसे बाजार से खरीदना पसंद करते हैं. लेकिन बाहर के हलवे में शुद्धता की गारंटी नहीं होती.वहीं, घर पर बना हलवा न केवल ज्यादा स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहतर माना जाता है.

सर्दियों मे सबसे ज्यादा मीठा पसंद आने वाला मिठाई गाजर का हलुवा ही है

गाजर का हलवा सर्दियों की सबसे पसंदीदा मिठाइयों में से एक माना जाता है. इसका नाम सुनते ही मन में मिठास घुल जाती है और ठंडी शामों में गरमागरम हलवे की तस्वीर आंखों के सामने आ जाती है. शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा. जिसने सर्दियों के मौसम में गाजर के हलवे का स्वाद न चखा हो. यह न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है. बल्कि शरीर को गर्म रखने में भी मदद करता है, इसलिए इसे विंटर स्पेशल डिश कहा जाता है.

सर्दी आते ही बाजार मे बिकने लगती है गाजर

जैसे ही ठंड का मौसम शुरू होता है, बाजारों में ताजी और लाल गाजर की भरमार देखने को मिलती है. इसी के साथ घरों में गाजर का हलवा बनाने की परंपरा भी शुरू हो जाती है.कई लोग इसे बाजार से खरीदना पसंद करते हैं. लेकिन बाहर के हलवे में शुद्धता की गारंटी नहीं होती.वहीं, घर पर बना हलवा न केवल ज्यादा स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहतर माना जाता है.

अक्सर लोगो को लगता है गाजर का हलुवा बनाना मुश्किल है

अक्सर लोग सोचते हैं कि गाजर का हलवा बनाना मुश्किल काम है और इसके लिए खास कुकिंग स्किल की जरूरत होती है.इसी वजह से कई लोग इसे घर पर बनाने की बजाय बाजार से खरीद लेते हैं. जबकि सच्चाई यह है कि सही सामग्री और थोड़े से धैर्य के साथ कोई भी व्यक्ति आसानी से घर पर परफेक्ट गाजर का हलवा बना सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

गाजर का हलुवा बनाने के लिए कुछ सामग्री की होती है जरूरत

गाजर का हलवा बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती. इसके लिए ताजी गाजर, दूध, मावा, चीनी, घी और इलायची पाउडर की जरूरत होती है. साथ ही स्वाद और पौष्टिकता बढ़ाने के लिए काजू, बादाम, किशमिश और पिस्ता जैसे सूखे मेवे भी डाले जाते हैं.ये सभी चीजें हलवे को खास स्वाद देती हैं.

सबसे पहले गाजर को धो कर कद्दूकस कर ले

हलवा बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें, फिर छीलकर कद्दूकस कर लें. इसके बाद एक कड़ाही में दूध डालें और उसमें कद्दूकस की हुई गाजर मिला दें.अब इसे मीडियम आंच पर पकाएं और लगातार चलाते रहें ताकि दूध नीचे से जले नहीं और गाजर अच्छी तरह पक जाए.

जब गाजर पक जाये तो चीनी और घी डाले

जब दूध गाढ़ा हो जाए और गाजर नरम होकर अच्छे से पक जाए, तब इसमें चीनी और घी डाल दें. चीनी डालने के बाद हलवे में थोड़ा पानी निकलता है, इसलिए इसे अच्छे से चलाते हुए पकाते रहें.जब चीनी पूरी तरह घुल जाए और हलवा फिर से गाढ़ा हो जाए, तब अगला स्टेप अपनाएं.

गाजर मे मावा डाले

अब इसमें हाथों से मैश किया हुआ मावा डालें और हलवे को अच्छी तरह मिलाएं.इसके बाद कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश डाल दें. अंत में इलायची पाउडर डालकर धीमी आंच पर कुछ देर तक पकने दें ताकि सभी चीजों का स्वाद आपस में अच्छी तरह मिल जाए.

गरमागर्म गाजर का हलुवा त्यार है

जब हलवे से घी छोड़ने लगे और उसमें से भीनी-भीनी खुशबू आने लगे, तब गैस बंद कर दे.ऊपर से ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें.स्वादिष्ट, पौष्टिक और गरमागरम गाजर का हलवा तैयार है. इस सर्दी आप भी घर पर बने हलवे का आनंद जरूर लें.

homejharkhand

सर्दियों में घर पर बनाएं होटल जैसा हलवा, आसान है इसकी रेसिपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP