ऑस्कर 2026: कांतारा चैप्टर 1 ही नहीं रेस में हैं ये 2 और भारतीय फिल्में, 22 जनवरी को आएगी नॉमिनेशन लिस्ट

Share to your loved once


नई दिल्ली. ऑस्कर 2026 को लेकर भारतीय सिनेमा के लिए एक बार फिर उत्साह बढ़ गया है. इस बार सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई भारतीय फिल्मों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. ऋषभ शेट्टी ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के साथ-साथ दो और फिल्मों ने भी ऑस्कर की बेस्ट पिक्चर रेस में कदम रखा है. दमदार कहानी, मजबूत विषय और अलग-अलग सिनेमाई दृष्टिकोण वाली इन फिल्मों को पहले ही दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिल चुकी है. अब सबकी निगाहें 22 जनवरी 2026 पर टिकी हैं, जब ऑस्कर की आधिकारिक नॉमिनेशन लिस्ट जारी होगी और यह तय होगा कि भारतीय फिल्मों की यह उम्मीदें कितनी दूर तक जाती हैं.

होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनी ऋषभ शेट्टी की कांतारा: चैप्टर 1 और अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी महावतार नरसिंह को आधिकारिक तौर पर अकादमी अवॉर्ड्स की जनरल एंट्री लिस्ट में सबमिट कर दिया गया है. इनके साथ ही अनुपम खेर की फिल्म तन्वी: द ग्रेट भी बेस्ट पिक्चर कैटेगरी की दौड़ में शामिल हो गई है.

इंडिया ने ऑफिशियली नहीं भेजा तो कैसे मिली जगह?

दिलचस्प बात यह है कि जहां भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर होमबाउंड को चुना गया है. वहीं, कांतारा: चैप्टर 1, महावतार नरसिंह और तन्वी: द ग्रेट के निर्माताओं ने ऑस्कर में इंडिपेंडेंट सबमिशन का रास्ता अपनाया है. जनरल एंट्री लिस्ट में शामिल होने के बाद ये फिल्में बेस्ट पिक्चर के साथ-साथ बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट स्क्रीनप्ले, प्रोडक्शन डिजाइन और सिनेमैटोग्राफी जैसी प्रमुख श्रेणियों में विचार के योग्य हो गई हैं, हालांकि अंतिम चयन अकादमी के मूल्यांकन पर निर्भर करेगा.

महावतार नरसिम्हाः यह एक एनिमेटेड महाकाव्य पौराणिक एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन अश्विन कुमार ने अपने निर्देशन में किया है, जिसे जयपूर्णा दास ने लिखा है. इसे क्लीम प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और होम्बले फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है. यह फिल्म भगवान विष्णु के दस अवतारों पर आधारित.

होम्बले फिल्म्स की बढ़ी कामयाबी

कांतारा: चैप्टर 1 और महावतार नरसिंह दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता साबित हुई थीं और अपनी दमदार कहानी, सांस्कृतिक जड़ों और तकनीकी भव्यता के लिए सराही गईं. होम्बले फिल्म्स के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है कि उनकी दो फिल्मों ने एक साथ ऑस्कर की रेस में जगह बनाई है.

अनुपम खेर ने फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का निर्देशन किया है.

क्या है तन्वी की कहानी

वहीं तन्वी: द ग्रेट अनुपम खेर की 23 साल बाद निर्देशन में वापसी है. फिल्म की कहानी 21 साल के ऑटिज्म से पीड़ित तन्वी रैना के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने दिवंगत पिता का सपना पूरा करने के लिए सियाचिन ग्लेशियर पर तिरंगा सलाम करना चाहती है. फिल्म में डेब्यूटेंट शुभांगी दत्त मुख्य भूमिका में हैं और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचकों की सराहना मिली है.

होमबाउंड भी रेस में

दूसरी ओर, होमबाउंड भारत की आधिकारिक ऑस्कर एंट्री है, जिसका निर्देशन नीरज घायवान ने किया है और इसमें ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म दोस्ती, संघर्ष और सम्मान की तलाश की कहानी कहती है. ऑस्कर 2026 के लिए अंतिम नॉमिनेशन सूची 22 जनवरी 2026 को घोषित की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP