प्रियदर्शन ने ‘शिष्य’ आदित्य धर को दी बधाई, भावुक हुए ‘धुरंधर’ डायरेक्टर, बोले- ‘मैं हमेशा आपका छात्र रहूंगा’

Share to your loved once


Last Updated:

‘धुरंधर’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद डायरेक्टर आदित्य धर को इंडस्ट्री से लगातार बधाइयां मिल रही हैं. इसी कड़ी में दिग्गज फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने सोशल मीडिया पर आदित्य को अपना ‘शिष्य’ बताते हुए उनकी तारीफ की. उन्होंने सेट की एक पुरानी तस्वीर साझा कर सफलता की शुभकामनाएं दीं. इस पर आदित्य धर भावुक हो गए और गुरु के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने में प्रियदर्शन का बड़ा योगदान है और वह हमेशा खुद को उनका छात्र ही मानेंगे.

प्रियदर्शन ने 'शिष्य' आदित्य धर को दी बधाई, भावुक हुए 'धुरंधर' डायरेक्टरप्रियदर्शन ने पुरानी तस्वीर के साथ आदित्य धर को बधाई दी.

नई दिल्ली. आदित्य धर की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर इस स्पाई एक्शन थ्रिलर ने भारत में 790 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1230 करोड़ के पार पहुंच चुका है. फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर होने के बाद अब हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े हैं, बल्कि फिल्मकार आदित्य धर को पूरी फिल्म इंडस्ट्री की सराहना भी दिलाई है. अब दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन ने भी अपने एक्स असिस्टेंट और शिष्य आदित्य को उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी है. आदित्य ने इस पर एक भावुक प्रतिक्रिया दी है.

प्रियदर्शन ने इंस्टाग्राम पर 2012 की फिल्म ‘तेज’ के सेट्स की एक बैकस्टेज तस्वीर साझा की, जिसमें वह यंग आदित्य धर के साथ चर्चा करते दिख रहे हैं. तस्वीर के साथ उन्होंने एक खास कैप्शन लिखा, जिसको पढ़ने के बाद आदित्य धर भावुक हो गए.

‘मेरे शिष्य का इतनी अद्भुत सफलता’

कैप्शन में प्रियदर्शन ने लिखा, ‘मेरे शिष्य का इतनी अद्भुत सफलता के साथ बढ़ता देखने से बड़ा कोई सुख नहीं है. आदित्य धर, ‘धुरंधर’ पर बधाई और ‘धुरंधर 2′ के लिए हार्दिक शुभकामनाएं.’ आदित्य ने पहले ‘तेज’ और ‘आक्रोश’ जैसी फिल्मों में प्रियदर्शन के साथ डायलॉग राइटर के रूप में काम किया था.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP