Shakun Shastra। आंख फड़कने के संकेत
Body Twitching Signs: भारतीय संस्कृति में सिर्फ पूजा-पाठ और ज्योतिष ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी घटनाओं का भी खास मतलब माना गया है. हमारे बड़े-बुजुर्ग अकसर कहते हैं कि अगर आंख फड़के, हथेली में खुजली हो या अचानक कोई चीज टूट जाए, तो यह यूं ही नहीं होता. इन्हीं मान्यताओं को शकुन शास्त्र में समझाया गया है. शकुन शास्त्र के मुताबिक, इंसान के शरीर में होने वाली कई हरकतें आने वाले समय के इशारे देती हैं. आज के दौर में लोग इन बातों को अकसर थकान, तनाव या सेहत से जोड़कर देख लेते हैं. कुछ हद तक यह सही भी हो सकता है, लेकिन पुराने समय से चली आ रही मान्यताओं में इन संकेतों को भविष्य से जोड़कर देखा गया है. आंख का फड़कना हो या हथेली में खुजली, इसे शुभ और अशुभ दोनों तरह से समझा जाता है. खास बात यह है कि पुरुष और महिलाओं के लिए इसके संकेत अलग-अलग माने गए हैं. शकुन शास्त्र में शरीर के अलग-अलग अंगों का फड़कना, खुजली होना या किसी चीज का अचानक टूट जाना आने वाली घटनाओं का इशारा माना जाता है. कई बार यह धन लाभ, सफलता और खुशखबरी का संकेत देता है, तो कई बार नुकसान या परेशानी की ओर इशारा करता है. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से शकुन शास्त्र के अनुसार आंख, भौहें, हथेली और घर में कांच टूटने जैसे संकेत क्या बताते हैं.
अंगों के फड़कने से मिलते हैं भविष्य के संकेत
कई बार बिना किसी वजह के आंख फड़कने लगती है या हाथ में अजीब सी खुजली होने लगती है. ज्यादातर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन शकुन शास्त्र में इसे हल्के में नहीं लिया गया है. मान्यता है कि शरीर में होने वाली ऐसी हरकतें आने वाले समय में होने वाली घटनाओं की जानकारी पहले ही दे देती हैं. ये संकेत कभी अच्छे होते हैं और कभी सावधान करने वाले.
1. आंख का फड़कना शुभ या अशुभ
आंख फड़कने को लेकर पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग मान्यताएं हैं, अगर किसी महिला की दाईं आंख अचानक फड़कने लगे, तो इसे अशुभ माना जाता है. यह किसी परेशानी, तनाव या नुकसान की ओर इशारा करता है. वहीं अगर महिला की बाईं आंख फड़के, तो इसे शुभ माना जाता है और किसी अच्छी खबर के आने का संकेत समझा जाता है. पुरुषों के मामले में इसका उल्टा माना जाता है, अगर पुरुष की दाईं आंख फड़कती है, तो यह लाभ, सफलता और खुशखबरी का संकेत होता है. वहीं बाईं आंख का फड़कना परेशानी या नुकसान की तरफ इशारा करता है.
2. दाईं हथेली में खुजली होना
अगर किसी व्यक्ति की दाईं हथेली में अचानक खुजली होने लगे, तो इसे बहुत अच्छा संकेत माना जाता है. शकुन शास्त्र के अनुसार यह धन लाभ का इशारा करता है. माना जाता है कि जल्द ही पैसे से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है. नौकरी में तरक्की, बिजनेस में मुनाफा या कोई नई डील हाथ लगने की संभावना रहती है.
4. बाईं हथेली में खुजली होना
बाईं हथेली में खुजली होना आमतौर पर खर्च बढ़ने का संकेत माना गया है. शकुन शास्त्र के अनुसार यह पैसे के नुकसान या अचानक खर्च की ओर इशारा करता है. ऐसे समय में फिजूलखर्ची से बचने और पैसों के मामले में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है.