‘शिंदे महाराष्ट्र के अवैध डिप्टी सीएम’, पूर्व सहयोगी से मुलाकात के बाद बोले संजय राउत, कहा- सिर्फ हाय-हैलो हुआ – shiv sena ubt Sanjay Raut meet Eknath shinde say he is maharahtra illegal deputy chief minister
Last Updated:
Sanjay Raut vs Eknath Shinde: महाराष्ट्र में इन दिनों लोकल बॉडी चुनाव की हवा चल रही है. नेताओं की ओर से लगातार बयानबाजी हो रही है. इस दौरान उद्धव ठाकरे की शिवसेना के नेता संजय राउत और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बीच की मुलाकात की खूब चर्चा हो रही है.
Sanjay Raut vs Eknath Shinde: शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने एकनाथ शिंदे पर बड़ी बात कही है. Sanjay Raut vs Eknath Shinde: शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने भाजपा, शिवसेना-शिंदे गुट और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस के निलंबित नगरसेवकों (कॉरपोरेटर्स) के भाजपा में शामिल होने के मुद्दे से लेकर एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अमित शाह तक पर गंभीर आरोप लगाए. राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में वैचारिक राजनीति को खत्म कर चोरी और लूट की राजनीति की जा रही है. संजय राउत ने कहा कि भाजपा कितनी बेशर्म और ढोंगी हो गई है, इसका उदाहरण हालिया घटनाएं हैं. कांग्रेस ने अपने 12 पार्षदों को निलंबित किया और भाजपा ने कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन भाजपा नेता रविंद्र चव्हाण ने तुरंत उन नगरसेवकों को अपने पाले में खींच लिया. राउत ने सवाल उठाया कि ऐसा क्यों किया गया? उनका आरोप था कि यह सब शिंदे गुट को सत्ता से दूर रखने और राजनीतिक समीकरण साधने के लिए किया गया.
संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में जानबूझकर वैचारिक ज़हर बोने की कोशिश हो रही है. उन्होंने कहा कि पहले नेता गढ़े जाते थे, अब नेताओं को चुराया जा रहा है. खुद में क्षमता नहीं है, इसलिए चोरी-लूट करके राजनीति की जा रही है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह पूरी घटना रविंद्र चव्हाण के ही क्षेत्र में हुई, जिससे सवाल और गहरे हो जाते हैं. राउत ने शिंदे गुट और भाजपा की कथित अवसरवादी राजनीति पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि जो लोग कभी नवाब मलिक के साथ बैठने को तैयार नहीं थे, वही आज एआईएमआईएम और कांग्रेस के साथ बैठ रहे हैं. उनके मुताबिक यह पूरी स्थिति वैचारिक सूनापन को दर्शाती है.
शिंदे से मुलाकात पर क्या बोले राउत?
एकनाथ शिंदे के साथ हालिया मुलाकात पर संजय राउत ने स्पष्ट किया कि यह कोई तयशुदा बैठक नहीं थी. उन्होंने कहा, ‘यह एक अनपेक्षित मुलाकात थी. सिर्फ हाय-हैलो हुआ और बात खत्म हो गई.’ राउत ने शिंदे को अवैध उपमुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि भले ही वे कभी करीबी दोस्त रहे हों, लेकिन अब उन्होंने पलायन कर लिया है. राउत ने कहा कि मुझे कुछ भी महसूस नहीं हुआ. वे ढोंगी भाजपा के साथ सत्ता में हैं. देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोलते हुए राउत ने कहा कि हम मुंबई में बूढ़े हो गए, इसलिए अब आप मुंबई आकर महाराष्ट्र पर राज कर रहे हैं.
डबल सर्टिफाइड मुंबईकर
संजय राउत ने खुद को ‘डबल सर्टिफाइड मुंबईकर’ बताते हुए फडणवीस को युवा नागपुरकर कहा और सवाल किया कि उन्होंने कौन सा विकास किया है. इस बीच, नासिक में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की संयुक्त सभा को लेकर भी राउत ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि नासिक की सभा अहम है, इसके बाद उद्धव ठाकरे संभाजीनगर जाएंगे. राज ठाकरे की ‘लूजर-फडणवीस’ टिप्पणी पर राउत ने कहा कि कौन लूजर है और कौन विनर, यह फैसला मुंबई की जनता करेगी.
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें