numerology 2026 which sector will be most profitable and Earning for you in new year | जन्मतिथि से जानिए साल 2026 में किस सेक्टर में आपको लाभ होगा और कहां से कमाई के जरिए बढ़ेंगे?
Last Updated:
साल 2026 में कौन सा सेक्टर आपके लिए लाभदायक रहने वाला है और कौन सा सेक्टर आपकी कमाई को बढ़ाएंगे, यह आप अंक ज्योतिष के माध्यम से जान सकते हैं. आप जन्मतिथि के माध्यम से मूलांक निकाल सकते हैं और उस मूलांक के माध्यम से सामने वाले का भविष्य जान सकते हैं. आइए जानते हैं साल 2026 में जन्मतिथि के हिसाब से कौन सा सेक्टर आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है…

नया साल 2026 में ज्यादातर लोगों के मन में करियर से संबंधित कई सवाल घूम रहे होंगे कि इस साल उनके लिए कौन सा सेक्टर सबसे ज्यादा फायदेमंद रहेगा. अंक ज्योतिष के अनुसार, हर व्यक्ति का मूलांक उसकी सफलता, करियर और कमाई के क्षेत्रों को प्रभावित करता है. अंक ज्योतिष में आप जन्मतिथि के माध्यम से जान सकते हैं कि आने वाला साल आपके लिए कैसा रहेगा. साथ ही आप अपने साथ साथ सामने वाले के भविष्य के बारे में भी जान सकते हैं. आइए जानते हैं, साल 2026 में जन्मतिथि के हिसाब से कौन सा सेक्टर आपको ज्यादा लाभ दे सकता है और किस सेक्टर में फोकस करना चाहिए.

मूलांक 1 वालों के लिए साल 2026 काफी अच्छा रहने वाला है क्योंकि इस साल के स्वामी सूर्य हैं और सूर्य 1 अंक के स्वामी हैं. इन लोगों की नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति इस साल काफी बढ़ेगी. सरकारी संपर्क और रियल एस्टेट से इनको फायदा मिल सकता है. इसके साथ ही नए मार्केट और बिजनेस ऑपर्च्युनिटी को देखने का समय भी अच्छा है. अगर आप नए प्रोजेक्ट्स में निवेश करना चाहते हैं या नई दिशा में कदम बढ़ाना चाहते हैं तो साल 2026 आपके लिए सही रहेगा.

मूलांक 2 वालों के लिए साल 2026 लगातार आय का स्रोत बनेगा क्योंकि मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा हैं और चंद्रमा व सूर्य के संबंध अच्छे हैं. इसलिए मूलांक 2 वालों को हॉस्पिटैलिटी, डेयरी और फूड इंडस्ट्री में फायदा हो सकता है. पार्टनरशिप और मिलकर काम करने से भी लाभ होगा. ये लोग इस साल अपने नेटवर्क और रिश्तों के जरिए अच्छे अवसर हासिल कर सकते हैं. इसलिए पार्टनरशिप और बिजनेस सहयोग पर ध्यान दें.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मूलांक 3 वालों को साल 2026 सुकून के साथ-साथ लाभ भी मिलेगा. मूलांक 3 वालों के लिए कानून, पॉलिसी कंसल्टिंग और एजुकेशन सेक्टर में काम करना फायदेमंद होगा. प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए भी यह साल अनुकूल है. नए ज्ञान और शिक्षा से जुड़े कामों में फायदा मिलेगा. इस साल आपके पास नई इनकम सोर्सेज खुल सकती हैं, इसलिए हर अवसर पर नजर बनाए रखें.

मूलांक 4 वालों के लिए टेक्नोलॉजी सेक्टर बहुत फायदेमंद रहेगा. मूलांक 4 वालों को एआई, इनोवेशन और रिसर्च से लाभ होगा. लेकिन ध्यान रखें कि किसी भी नए आइडिया को जल्दी में ना छोड़ें. थोड़ा समय दें, फायदा जरूर मिलेगा. इस साल आपको शॉर्ट टर्म निवेश करने से बचना चाहिए. इस साल धैर्य रखना और सही निर्णय लेना बेहद जरूरी है.

मूलांक 5 वालों के लिए साल 2026 लाभदायक रहने वाला है. फरवरी 2026 और अगस्त 2026 में मूलांक 5 वालों को खास अवसर मिल सकते हैं. संचार, मीडिया, मार्केटिंग और ट्रैवल से लाभ संभव है. नए कॉन्ट्रैक्ट और प्रोजेक्ट्स मिलने की संभावना है. अगर आप नए काम या बिजनेस में कदम रख रहे हैं, तो ये साल आपके लिए खुशियों और मुनाफे वाला रहेगा.

मूलांक 6 वालों के लिए लग्जरी, फैशन और फिल्म इंडस्ट्री से अच्छी कमाई हो सकती है. इंटीरियर और डिजाइन के क्षेत्र में भी फायदा मिलने की संभावना बन रही है. सुंदरता और ब्रैंड वैल्यू से आय बढ़ सकती है. इस साल प्रॉपर्टी में भी निवेश लाभकारी रहेगा. हालांकि, फरवरी 2026 और जुलाई 2026 का महीना थोड़ा कम लाभदायक हो सकता है, लेकिन बाकी समय साल बहुत अच्छा रहने वाला है.

मूलांक 7 वालों के लिए साल 2026 धीमी लेकिन स्थिर कमाई का साल रहने वाला है. मूलांक 7 वालों को इस साल रिसर्च और एनालिसिस से फायदा मिलने की संभावना बन रही है. साथ ही आपको प्रशासनिक क्षेत्र में भी अवसर बनेंगे. मार्च 2026 के बाद लाभ बढ़ेगा. इस साल आपको लगातार मेहनत करनी होगी, लेकिन मेहनत का फल भी आपको जरूर मिलेगा.

मूलांक 8 वालों को साल 2026 की शुरुआत में थोड़ी मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है, लेकिन मई 2026 के बाद बड़ा फायदा देखने को मिलेगा. कानून, लीगल सेक्टर और संबंधित क्षेत्रों में अच्छे अवसर आएंगे. मेहनत और धैर्य से इस साल फायदा निश्चित है.

मूलांक 9 वालों के लिए एनर्जी और मेहनत से लाभ मिलेगा. इस साल आपको इंजीनियरिंग, डिफेंस, मेडिकल, फिटनेस और स्पोर्ट्स सेक्टर में अच्छा अवसर मिलेगा. इस साल जोखिम उठाने से भी फायदा हो सकता है. अगर आप नए प्रोजेक्ट्स और इनोवेटिव कामों में हाथ डालते हैं, तो साल 2026 आपके लिए फायदेमंद साबित होगा.

साल 2026 हर मूलांक वालों के लिए अलग-अलग अवसर लाएगा. अंक ज्योतिष की मान्यता के अनुसार अपने मूलांक के अनुसार सही सेक्टर पर फोकस करना इस साल आपको लाभ देगा. नए बिजनेस, निवेश और करियर के लिए अपनी क्षमताओं का सही इस्तेमाल करें. मेहनत, धैर्य और समझदारी से किया गया काम इस साल आपको सफलता और संतोष दोनों देगा. (नोट:- यह आम जानकारी पर आधारित है. ज्यादा जानकारी के लिए अंक ज्योतिष विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं.)