Auqib Nabi scored century at No 8 for Jammu and Kashmir: विजय हजारे ट्रॉफी में आकिब नबी ने जम्मू-कश्मीर के लिए 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सनसनी मचा दी.
Last Updated:
Auqib Nabi century: विजय हजारे ट्रॉफी के आखिरी राउंड के मैच में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने अपनी बल्लेबाजी से धूम मचा दी. आकिब ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में अपनी टीम के लिए 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए ऐतिहासिक शतक लगाया. हाल ही में हुए आईपीएल ऑक्शन में आकिब को दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ी रकम पर खरीदा है.
आकिब नबी बल्लेबाजी में मचाई धूमनई दिल्ली: कहते हैं क्रिकेट के खेल में कुछ भी असंभव नहीं है. हर गेंद पर चीजें बदल जाती है. ऐसा ही कुछ विजय हजारे ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी में जम्मू-कश्मीर और हैदराबाद के बीच मैच में देखने को मिला. इस मैच में रोमांच की सारी हदें पार हो गई. हैदराबाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी ने मैच में कुछ ऐसा किया जो किसी चमत्कार से कम नहीं. आकिब नबी जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज हैं, लेकिन हैदराबाद के खिलाफ मैच में उन्होंने बल्लेबाजी से तबाही मचाई.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें