aaj ka panchang 9 january 2026 | Friday Lakshmi puja shubh muhurat shukrawar vrat ravi yog Bhadra kaal ashubh samay rahu kaal | आज का पंचांग, 9 जनवरी 2026 मुहूर्त
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 9 January 2026: आज शुक्रवार व्रत, लक्ष्मी पूजा और रवि योग है. आज के दिन 12 घंटे से अधिक का भद्रा है. इस भद्रा का वास स्थान पाताल लोक है. आज के पंचांग के अनुसार आज माघ कृष्ण सप्तमी तिथि, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, विष्टि करण, शोभन योग, पश्चिम का दिशाशूल और कन्या राशि में चंद्रमा है. आज के दिन रवि योग सुबह में 07:15 बजे से लेकर दोपहर 01:40 बजे तक रहेगा. रवि योग एक शुभ योग हैं, जिसमें आप कोई भी मांगलिक कार्य कर सकते हैं. इसमें सूर्य का प्रभाव अधिक होने से हर प्रकार के दोषों का नाश हो जाता है. इसमें सूर्य देव की पूजा से लाभ मिलता है. आज शुक्रवार व्रत रखने वाले लोग शाम को प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की पूजा करें. प्रदोष काल सूर्यास्त के बाद से प्रारंभ होगा. उस समय में माता लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर को स्थापित करके पूजन करें.
माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा अक्षत्, सिंदूर, धूप, दीप, फूल, फल आदि से करें. गणेश जी को दूर्वा जरूर अर्पित करें, वहीं माता लक्ष्मी को लाल या गुलाबी रंग के फूल, कमल या गुलाब चढ़ाएं. कमलगट्टा या इससे बनी माला भी पहना सकते हैं. उसके बाद गणेश जी को लड्डू और मोदक, वहीं लक्ष्मी जी को बताशे, खीर, दूध से बनी सफेद मिठाई आदि का भोग लगाएं. श्री लक्ष्मी चालीसा, श्रीसूक्त का पाठ करें और फिर शुक्रवार व्रत कथा सुनें. केवल गणेश जी की आरती करें. लक्ष्मी मंत्र का जाप कर सकते हैं, इससे आपके धन और धान्य में वृद्धि होगी. यदि आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह खराब है या शुक्र दोष है तो आपको आज के दिन सफेद या गुलाबी रंग के वस्त्र, इत्र, सौंदर्य सामग्री, सफेद चंदन, मोती, चांदी आदि का दान करना चाहिए. आज के पंचांग से जानते हैं दिनभर के शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल आदि.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 9 जनवरी 2026
आज की तिथि- सप्तमी – पूर्ण रात्रि तक
आज का नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी – 01:40 पी एम तक, फिर हस्त
आज का करण- विष्टि – 07:39 पी एम तक, उसके बाद बव – पूर्ण रात्रि तक
आज का योग- शोभन – 04:56 पी एम तक, फिर अतिगण्ड
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- कन्या
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:15 ए एम
सूर्यास्त- 05:41 पी एम
चन्द्रोदय- 11:48 पी एम
चन्द्रास्त- 11:07 ए एम
आज के मुहूर्त और शुभ योग
ब्रह्म मुहूर्त: 05:27 ए एम से 06:21 ए एम
रवि योग: 07:15 ए एम से 01:40 पी एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:07 पी एम से 12:49 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:13 पी एम से 02:54 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:01 ए एम, जनवरी 10 से 12:55 ए एम, जनवरी 10
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य: 07:15 ए एम से 08:33 ए एम
लाभ-उन्नति: 08:33 ए एम से 09:52 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:52 ए एम से 11:10 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:28 पी एम से 01:47 पी एम
चर-सामान्य: 04:23 पी एम से 05:41 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 09:05 पी एम से 10:47 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:28 ए एम से 02:10 ए एम, जनवरी 10
अमृत-सर्वोत्तम: 02:10 ए एम से 03:52 ए एम, जनवरी 10
चर-सामान्य: 03:52 ए एम से 05:34 ए एम, जनवरी 10
आज के अशुभ समय
आडल योग-07:15 ए एम से 01:40 पी एम
गुलिक काल- 08:33 ए एम से 09:52 ए एम
राहुकाल- 11:10 ए एम से 12:28 पी एम
यमगण्ड- 03:05 पी एम से 04:23 पी एम
दुर्मुहूर्त- 09:20 ए एम से 10:02 ए एम, 12:49 पी एम से 01:31 पी एम
भद्रा- 07:15 ए एम से 07:39 पी एम
भद्रा का वास- पाताल लोक में
दिशाशूल- पश्चिम
शिववास
श्मशान में.