Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खास! नेटवर्किंग से मिलेगा फायदा, अटकें काम भी होंगे पूरे, जानिए शुभ-अशुभ समय – Uttar Pradesh News
Aaj Ka Mesh Rashifal 9 January 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन निडर और साहसी रहेगा. ग्रहों की स्थिति का असर आपके व्यवहार और निर्णयों में दिखाई देगा. सेल्स, मार्केटिंग और ट्रेडिंग से अच्छे लाभ मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. प्रेम जीवन में पार्टनर के लिए समय निकालना फायदेमंद रहेगा. आज शिशिर ऋतु और माष मास के माघ महीने में सप्तमी तिथि का प्रभाव है, नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी है और पक्ष कृष्ण है.
मेष राशि के लिए शुभ समय
सूर्योदय सुबह 7.15 और सूर्यास्त शाम 5.41 पर होगा. शुभ समय दोपहर 12.07 से 12.49 तक रहेगा, जबकि अशुभ समय 11.09 से 12.28 तक रहेगा. दिशाशूल पश्चिम दिशा में है. नामकरण के लिए आज का मुहूर्त अच्छा है और अन्नप्राशन भी कर सकते हैं. आज का दिन शुभ योग में है.
विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि के अनुसार, मेष राशि में आज चंद्रमा और मंगल ग्रह का प्रभाव रहेगा. चंद्रमा बुद्धि, संवाद और सही निर्णय लेने में सहायक होंगे, जबकि मंगल ग्रह आपको साहसी और निडर बनाएगा. बुध ग्रह की सक्रियता बातचीत, सौदे और किसी डील में सफलता दिलाने में मदद करेगी. आज का दिन चतुराई, समझदारी और संपर्क बनाने का है. सोच-समझकर लिए गए निर्णय आपको विशेष लाभ देंगे.
आज मेष राशि की आर्थिक स्थिति
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज धन की स्थिति मजबूत रहेगी और नए स्रोतों से आय की संभावनाएं बनेंगी. सरकारी और कागजी कामों में खर्च हो सकता है, लेकिन ट्रेडिंग, सेल्स और मार्केटिंग से लाभ मिलेगा. नौकरी में मीटिंग, प्रजेंटेशन और इंटरव्यू के लिए दिन अच्छा रहेगा. बदलाव या प्रमोशन के संकेत हैं, और व्यवसाइयों को नेटवर्किंग से फायदा मिलेगा.
आज मेष राशि की सेहत
आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक रूप से सक्रिय रहने के कारण हल्की बेचैनी हो सकती है. नींद पूरी न होने से सिरदर्द और हाथ, कंधों या नसों में हल्की दिक्कत संभव है. चाय और कैफीन का सेवन कम करें. शाम को ध्यान करने से नींद और मानसिक शांति बेहतर होगी.
आज मेष राशि की लव लाइफ
पार्टनर के साथ समय गुजारना आज फायदेमंद रहेगा. रिश्तों में मधुरता आएगी और अविवाहित जातकों के लिए सोशल मीडिया या संपर्क सूत्र से नए रिश्ते बन सकते हैं. परिवार में हल्का खुशनुमा माहौल बना रहेगा और छोटे पारिवारिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है.
मेष राशि के लिए शुभ अंक, रंग और उपाय
आज का शुभ अंक 5 और भाग्यांक 9 है. शुभ रंग हल्का हरा और पीला रहेगा और शुभ दिशा उत्तर है. उपाय के तौर पर भगवान गणेश को दूब चढ़ाएं और “ॐ गण गणपतये नमः” का जाप 11 या 108 बार करें. विद्यार्थियों को पन्ना, किताब या कॉपी भेंट करने से मानसिक शांति और धनलाभ होगा.