‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन की एक्टिंग पर उठे सवाल, तो भड़कीं प्रोड्यूसर निधि दत्ता, ट्रोलर्स को बताया देशद्रोही

Share to your loved once


Last Updated:

बॉर्डर-2 में वरुण धवन मेजर होशियार सिंह दहिया बने हैं, निधि दत्ता ने ट्रोल्स को देशद्रोही कहा. दिलजीत दोसांझ प्रमोशन से दूर, फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होगी.

ख़बरें फटाफट

'बॉर्डर2' में वरुण की एक्टिंग पर उठे सवाल, निधि ने ट्रोलर्स को बताया देशद्रोहीनिधि दत्ता ने वरुण धवन का सपोर्ट किया.

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म ‘बॉर्डर-2’ को लेकर छाए हुए हैं. फिल्म में वे मेजर होशियार सिंह दहिया का रोल प्ले कर रहे हैं. फिल्म का टीजर और पहला गाना ‘घर कब आओगे’ के रिलीज के बाद से लगातार सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिंग पर सवाल उठाए जा रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि वरुण ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘जुडवां-2’ के किरदार से बाहर ही नहीं निकल पा रहे हैं. सोशल मीडिया पर बढ़ती आलोचना के बीच फिल्म की प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है और उन्हें देशद्रोही करार दिया है.

फिल्म की प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा, “उन सभी राष्ट्रविरोधी लोगों को बधाई, जो इस देश के प्रतिनिधि का किरदार निभाने वाले एक्टर को गिराने के लिए पैसे दे सकते हैं. यह आपकी फिल्म है, भारत! आशा है दर्शक इन लोगों को ढूंढ निकालेंगे और उन्हें शर्मिंदा करेंगे.”

निधि दत्ता का एक्स पोस्ट.

दरअसल, दावा किया जा रहा है कि सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर को फिल्म और खासकर वरुण धवन का निगेटिव पीआर करने के लिए पैसे ऑफर किए जा रहे हैं. कुछ इंफ्लुएंसर ने ऑफर हो रही डील और पैसों की रकम का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसके बाद से साफ है कि कोई है जो फिल्म को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है. इसी बात पर गुस्सा जाहिर करते हुए फिल्म की प्रोड्यूसर ने नाराजगी जताई है.

वरुण धवन ने दिया नेटिजंस को करारा जवाब

इससे पहले एक यूजर ने भी वरुण धवन से सवाल किया था कि लगातार आपकी एक्टिंग पर सवाल उठाए जा रहे हैं. इस पर वरुण ने बहुत सटीक और धैर्य के साथ जवाब दिया था. उन्होंने लिखा था, ”इसी सवाल ने गाना हिट करा दिया, सब एंजॉय कर रहे हैं, रब दी मेहर.” माना जा रहा है कि फिल्म पर निगेटिव इंपैक्ट न पड़े, इसलिए फिल्म के प्रमोशन से दिलजीत दोसांझ को दूर रखा गया है, क्योंकि वे पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की वजह से लोगों के निशाने पर आ चुके हैं.

‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट

‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर अभी रिलीज होना बाकी है. फिल्म में वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के अलावा, सनी देओल, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और आन्या सिंह दिखने वाली हैं.

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

homeentertainment

‘बॉर्डर2’ में वरुण की एक्टिंग पर उठे सवाल, निधि ने ट्रोलर्स को बताया देशद्रोही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP