Tilak Varma Ruled Out Of Three T20Is vs New Zealand: जिसका डर था वही हुआ: तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टी20 मैचों से बाहर

Share to your loved once


Last Updated:

तिलक वर्मा हैदराबाद लौटेंगे. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के शुरुआती तीन टी20 मैचों से बाहर हो गए हैं. तिलक को बुधवार को सर्जरी से गुजरना पड़ा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज 21 जनवरी से हो रहा है. बीसीसीआई ने बताया कि तिलक न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती 3 टी20 मैचों से बाहर रहेंगे.

जिसका डर था वही हुआ: तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टी20 मैचों से बाहरतिलक तीन टी20 मैचों से हुए बाहर.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के शुरुआती तीन टी20 मैचों से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने गुरुवार शाम इसकी जानकारी दी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बताया कि तिलक 21 जनवरी से शुरू होने वाली पांच मैचों की सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. 23 साल के तिलक को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘तिलक वर्मा (Tilak Varma) का बुधवार, 7 जनवरी को राजकोट में पेट की समस्या के लिए सर्जरी हुई. उन्हें गुरुवार सुबह हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया और वह शुक्रवार को हैदराबाद वापस जाएंगे. उनकी हालत अभी स्थिर है और वह ठीक हो रहे हैं.’ तिलक ने हैदराबाद के लिए बंगाल के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मैच खेलने के एक दिन बाद सर्जरी करवाई. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी टेस्टिकुलर सर्जरी हुई, लेकिन उन्हें मैच के दौरान चोट नहीं लगी थी. कहा जा रहा है कि उन्हें बाद में दर्द हुआ, जिसके बाद उनका स्कैन हुआ और फिर सर्जरी की गई.

तिलक पूरी तरह फिट होने के बाद शुरू करेंगे ट्रेनिंग
बयान में आगे कहा गया है, ‘तिलक फिजिकल ट्रेनिंग फिर से तब शुरू करेंगे और जब वह पूरी तरह ठीक हो जाएंगे और घाव ठीक हो जाएगा, तो धीरे-धीरे स्किल-बेस्ड एक्टिविटीज में लौटेंगे.’न्यूजीलैंड सीरीज के बाकी दो मैचों के लिए तिलक की उपलब्धता का आकलन ‘ट्रेनिंग और स्किल फेज में उनकी प्रोग्रेस के आधार पर किया जाएगा.’

  • भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 शेड्यूल
    21 जनवरी: पहला टी20, नागपुर
    23 जनवरी: दूसरा टी20, रायपुर
    25 जनवरी: तीसरा टी20, गुवाहाटी
    28 जनवरी: चौथा टी20, विशाखापत्तनम
    31 जनवरी: पांचवां टी20, तिरुवनंतपुरम

तिलक वर्मा का टी20 वर्ल्ड कप में खेलना भी संदिग्ध
सूत्रों से पता चला है कि तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरी सीरीज में नहीं खेल पाएंगे, इसके बाद भारत और श्रीलंका में सात फरवरी से टी-20 विश्व कप खेला जाएगा. इसका पहला मैच भारत और अमेरिका के बीच मुंबई में होगा. भारत अपना दूसरा मैच 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ खेलेगा. तिलक के कोच का कहना है कि यह मामूली सर्जरी है और उन्होंने उम्मीद जतार्ह की तिलक टी20 विश्व कप से पहले टीम में लौट आएंगे.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

जिसका डर था वही हुआ: तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टी20 मैचों से बाहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP