ब्लॉकबस्टर से डेब्यू, शाहरुख की फिल्म में नहीं करना चाहती थी काम, 8 साल बढ़े क्रिकेटर संग 31 की उम्र में शादी
Last Updated:
किसी एक्टर के मुकाबले एक एक्ट्रेस का करियर बहुत छोटा होता है. फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेसेज हैं जिन्होंने शादी और परिवार के चक्कर एक्टिंग को अलविदा कह दिया. यहां हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शाही फैमिली से ताल्लुक रखती हैं. ब्लॉकबस्टर से डेब्यू किया और शादी के बाद एक्टिंग को छोड़ दिया.

इस एक्ट्रेस में बॉलीवुड में ब्लॉकबस्टर से डेब्यू किया था. शाहरुख खान के साथ काम करने में उन्हें इनसिक्योरिटी फील होने लगी थी. एक्ट्रेस ने हिम्मत नहीं हारी और कई फिल्में की. लेकिन एक भारतीय क्रिकेटर से शादी कर एक्टिंग से विराम से ले लिया. शादी के 8 साल बाद एक्ट्रेस ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया और अब उसके साथ क्वैलिटी टाइम स्पेंड करती है. कौन है ये एक्ट्रेस आइए जानते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

हिंदी सिनेमा की चकाचौंध से भरी दुनिया पर हर कोई राज करना चाहता है और हर बैकग्राउंड से लोग अपनी किस्मत को आजमाने के लिए आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजघराने से ताल्लुक रखने वाली एक राजकुमारी भी हिंदी सिनेमा पर अपनी छाप छोड़ चुकी हैं? (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

हम बात कर रहे हैं सागरिका घाटगे की, जिन्होंने पहली ही फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम किया और 16 लड़कियों की टीम के बीच अपनी पहचान बनाई. महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले स्थित कागल शहर के शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाली सागरिका घाटगे बचपन से एक्ट्रेस बनना चाहती थीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sagarikaghatge)
Add News18 as
Preferred Source on Google

सागरिका घाटगे ने अपने पिता को हमेशा स्क्रीन पर चमकते हुए देखा था. शाही परिवार में फिल्मों में काम करना बहुत छोटी बात मानी जाती थी, लेकिन सागरिका घाटगे के पिता विजयेंद्र घाटगे ने पर्दे पर लंबी पारी खेली थी और वे ‘चितचोर’, ‘अनपढ़’ और ‘कसम भगवान की’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. सागरिका घाटगे के पिता विजयेंद्र घाटने ने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sagarikaghatge)

8 जनवरी को जन्मीं सागरिका घाटगे बचपन से ही एक्टिंग करना चाहती थीं, लेकिन एक समय ऐसा था जब वे शाहरुख खान की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ को ठुकराने वाली थीं. सागरिका घाटगे का परिवार चाहता था कि वे पहले अपनी ग्रेजुएशन पूरी करें और फिर फिल्मों में काम करें, लेकिन तभी उन्हें अपनी दोस्त की मदद से ‘चक दे इंडिया’ के ऑडिशन के बारे में पता चला. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sagarikaghatge)

सागरिका को पता चला कि फिल्म में 16 लड़कियों को कास्ट किया जाना है तो उन्हें लगा कि वे पहली ही फिल्म में 16 लड़कियों के बीच अपनी पहचान नहीं बना पाएंगी. ऐसे में उन्होंने ऑडिशन न देने का फैसला लिया था. सागरिका ने खुद इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि 16 लड़कियों की कास्टिंग सुनकर इनसिक्योरिटी होने लगी थी, लेकिन बाद में जाकर ऑडिशन दिया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sagarikaghatge)

उन्होंने बताया कि मेकर्स ने सभी के रोल को बहुत अच्छे से लिखा था और सबकी अलग जिंदगी थी. ऑडिशन देने के बाद उन्होंने फिल्म में हॉकी प्लेयर प्रीति सबरवाल की भूमिका निभाई थी. ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि सागरिका असल जिंदगी में भी राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी रह चुकी हैं. वे स्पोर्ट्स में भी अच्छी थीं, और ये भी एक कारण था फिल्म मिलने का. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sagarikaghatge)

सागरिका घाटगे ने अप्रैल 2017 में भारतीय क्रिकेटर जहीर खान से शादी की. जहीर, सागरिका से 8 साल बढ़े हैं. सागरिका ने आखिरी बार साल 2017 में आई फिल्म ‘इरादा’ में काम किया. इसके बाद वह एक वेब सीरीज बॉसः बाप ऑफ स्पेशल सर्विसेज में एसीजी साक्षी का किरदार निभाया. उन्होंने फुटफेरी नाम के टीवी शो में भी काम किया. 16 अप्रैल 2025 को सागरिका ने बेटे फतेहसिन्ह खान को जन्म दिया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sagarikaghatge)