EX Australian fast bowler Nathan Bracken life story: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर नाथन ब्रेकन कॉर्पेरट नौकरी करने को मजबूर हैं.
Last Updated:
Nathan Bracken Life Story: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज नाथन ब्रेकन को भला कौन नहीं जानता होगा, लेकिन आज ये पूर्व क्रिकेटर एक गुमनाम जिंदगी जी रहा है. जिस खिलाड़ी की कभी दुनिया भर में धाक थी आज वह एक कॉर्पोरेटर नौकरी कर अपना गुजारा रहा है. नाथन का करियर बहुत ही शानदार रहा, लेकिन चोट और क्रिकेट बोर्ड की गलती के कारण उन्होंने समय से पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया.
नाथन ब्रेकन, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटरनई दिल्ली: क्रिकेट के खेल में कब क्या हो जाए किसी को नहीं पता होता है. एक गुमनाम खिलाड़ी अपने दमदार खेल से रातों रात स्टार बन जाता है तो दुनिया का नंबर एक खिलाड़ी की अगर किस्मत खराब हो तो उसका करियर समय से पहले चौपट भी हो जाता है. ऐसी ही कहानी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज नाथन ब्रेकन की है. एक ऐसा गेंदबाज जो अपनी रफ्तार और सटीक लाइन लेंथ से कभी बल्लेबाजों के लिए सिर दर्द थे. खास तौर से वनडे फॉर्मेट में तो उनकी गेंदबाजी ऐसी थी कि वह जीत की गारंटी की बन गए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था. घुटने की चोट और डॉक्टरों के द्वारा गलत इलाज ने उनके करियर को वक्त से पहले ही खत्म कर दिया और आज वह अपने गुजारे के लिए कॉर्पोरेट नौकरी करने को मजबूर हैं.
नाथन ब्रेकन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 2001 में वनडे फॉर्मेट में अपना डेब्यू किया था. इसके बाद वह अपनी टीम के लिए 5 टेस्ट, 116 वनडे और 19 टी20 मैचों में मैदान पर उतरे. टेस्ट क्रिकेट में ब्रेकन ने 12 विकेट लिए, जबकि वनडे में उनके नाम 174 विकेट दर्ज है, जबकि टी20 में ब्रेकन ने 19 विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया के लिए इतने शानदार करियर के बावजूद उन्होंने सिर्फ 33 साल की उम्र में संन्यास की घोषणा कर दी.
नाथन ब्रेकन
नाथन ब्रेकन के साथ क्या हुआ था
नाथन ब्रेकन ने साल 2011 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलिवाद कह दिया था. ब्रेकन के संन्यास के पीछे का कारण उनके दाएं घुटने की चोट थी. ब्रेकन साल 2009 से लगातार चोट से जूझ रहे थे. चोट के कारण ब्रेकन को कई बार सर्जरी भी करानी पड़ी. सर्जरी के बाद ब्रेकन ने अपनी बॉलिंग स्टाइल को भी बदला ताकि वह फिर से ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल सके, लेकिन आखिर में डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी कि वह मैदान से दूर रहेंगे तो बेहतर होगा. नाथन इस बात से हताश हो गए थे. उन्हें पता था कि उनके अंदर क्रिकेट बाकी है, लेकिन चोट के कारण वह मजबूर हो गए .
नाथन ब्रेकन
ऐसे में नाथन ब्रेकन के दिल में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए एक चुभन पैदा हो गई. इसके कारण बोर्ड और ब्रेकन के बीच एक विवाद शुरू हो गया. नाथन ब्रेकन ने क्रिकेट बोर्ड पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू की, जिसके तहत उन्होंने करीब 1 मिलियन डॉलर के मुआवजे की मांग की. ब्रेकन ने दावा किया कि साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले उन्हें घुटने में चोट लगी थी, लेकिन बोर्ड के डॉक्टरों और फिजियोथेरेपिस्ट ने इसे सही ढंग से डायग्नोस नहीं किया. मेडिकल टीम ने उन्हें खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया था, जबकि उन्हें सर्जरी की जरूरत थी. उनका मानना था कि यदि उस समय सही इलाज मिलता तो वह 2015 तक क्रिकेट खेल सकते थे.
नाथन ब्रेकन
कॉर्परेट कंपनी में ब्रेकन कर रहे हैं नौकरी
क्रिकेट बोर्ड के साथ ब्रेकन का लंबा विवाद चला. हालांकि, बाद में क्रिकेट बोर्ड और ब्रेकन के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया. उसके बाद ब्रेकन सिडनी के एक कॉर्परेट कंपनी में अकाउंट मैनेजर के तौर पर काम कर अपना गुजर-बसर करने लगे. कभी दुनिया के नंबर एक तेज गेंदबाज रहे ब्रेकन अब बिल्कुल बदल चुके हैं. वह अपनी नौकरी के साथ खुश हैं और फैमिली के साथ खुशहाल जीवन जीत रहे हैं.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें