अंबाला: जिंदगी में कई बार ऐसा समय आता है जब मेहनत के बाद भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता. वहीं करियर में रुकावट, पैसों की टेंशन, सेहत से जुड़ी परेशानी और रिश्तों में खिंचाव इंसान को अंदर से थका देता है. ऐसे में लोग ज्योतिष की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देखते हैं, क्योंकि ग्रहों की चाल कई बार बंद रास्तों को खोल देती है. दरअसल, साल 2026 का (जनवरी) माघ महीना कुछ ऐसा ही खास समय लेकर आ रहा है, जब एक साथ चार बड़े ग्रह अपनी चाल बदलने जा रहे हैं.
ग्रहों के गोचर से बदलेगा भाग्य
बता दें कि धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ ग्रहों की यह स्थिति भी कई लोगों के जीवन में पॉजिटिव बदलाव ला रही है, जिसमें खासकर नौकरी, बिजनेस, निवेश और निजी जीवन से जुड़े मामलों में यह महीना नई उम्मीदें जगा सकता है. वहीं इस बारे में जब लोकल 18 की टीम ने
अंबाला के ज्योतिषाचार्य पंडित दीपलाल जयपुरी से बातचीत की, तो उन्होंने बताया कि जनवरी माह में 4 ग्रह अपनी चाल बदलने जा रहे हैं, जिसमें 13 जनवरी को शुक्र ग्रह का गोचर मकर राशि में होगा.
इसी तरह सूर्य ग्रह 14 जनवरी को मकर राशि में गोचर कर जाएंगे और मंगल 16 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे. उन्होंने कहा कि बुध ग्रह 17 जनवरी को
मकर राशि में प्रवेश करेंगे, यानी मकर राशि में ग्रहों की चतुर्ग्रही युति 17 जनवरी को बनेगी. उन्होंने बताया कि सूर्य, मंगल, शुक्र और बुध का चाल बदलना कई राशियों के लिए जनवरी में शुभफलदायक साबित हो रहा हैं.
मेष राशि-मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे
पंडित दीपलाल जयपुरी ने बताया कि पंचांग के अनुसार नए साल के पहले महीने में मेष राशि के लोगों को मनचाहे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. इस दौरान उनकी आमदनी में वृद्धि होगी और साथ ही आय के अतिरिक्त स्रोत भी प्राप्त हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि भाग्य का साथ मिलने वाला है जिससे कई अटके हुए काम जनवरी के महीने में बन सकते हैं. उन्होंने बताया कि कारोबारियों की विस्तारवादी सोच इस महीने में सफल हो सकती है. इसके साथ ही काम के प्रति निष्ठा, कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान भी दिलवाएगी. साथ ही साथ सामाजिक स्तर पर भी इस राशि के लोग अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं.
कैसा रहेगा कन्या राशि वालों का भविष्य
उन्होंने कहा कि इस महीने से
कन्या राशि वाले लोगों को प्रतियोगिता ओर परीक्षा में सफलता मिलेगी. इसके साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और जनवरी माह में अपने लक्ष्यों के प्रति यह लोग अधिक एकाग्र होंगे. उन्होंने बताया कि यह लोग अगर आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लेंगे तो सफलता हासिल हो सकती है. राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत इस राशि के लोगों का रुतबा समाज में बढ़ सकता है और करियर के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे. साथ ही कुछ लोगों की आय में वृद्धि होने के भी योग हैं. प्रारंभिक शिक्षा अर्जित कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा और यात्राएं इस महीने में शुभ फलदायक साबित होगी. भाग्य का भी साथ मिलेगा.
धनु राशिः करियर क्षेत्र में दिखेगा बदलाव
धनु राशि के वाले लोगों को ग्रहों के गोचर के चलते जनवरी में धन भाव के सक्रिय होने से लाभ प्राप्त हो सकता है. पारिवारिक जीवन में भी शुभ परिणाम इस राशि के जातक प्राप्त कर सकते हैं. धार्मिक और मांगलिक कार्यों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा. उन्होंने कहा कि करियर क्षेत्र में अच्छे बदलाव दिखेंगे, जो लोग जॉब बदलने के बारे में सोच रहे थे उनका सपना पूरा हो सकता है. उन्होंने बताया कि मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाले लोगों को विदेश जाने का मौका इस दौरान मिलने के आसार हैं उनका किस्मत भी पूरा साथ देगी.