Quinton de kock Marco Jansen X Factor T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में ये 2 खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के लिए होंगे तुरुप का इक्का, एक बल्लेबाजी तो दूसरा गेंदबाजी में मचाएगा धमाल
Last Updated:
टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 7 फरवरी से होगा. ऐसा पहली बार हो रहा है जब इस टूर्नामेंट में दुनिया की 20 टीमें हिस्सा लेंगी. साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज जेपी ड्यूमिनी का कहना है कि क्विंटन डि कॉक और ऑलराउंडर मार्को यानसेन का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में अहम रहने वाा है. ड्यूमिनी के मुताबिक दोनों इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं और साउथ अफ्रीका को अगर वर्ल्ड कप जीतना है तो इन दोनों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 7 फरवरी से होगा. नई दिल्ली. पूर्व क्रिकेटर जेपी डुमिनी का मानना है कि भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए क्विंटन डिकॉक और मार्को यानसेन का प्रदर्शन बहुत अहम रहेगा. साउथ अफ्रीका में चल रही एसए20 लीग में डिकॉक बहुत अच्छा खेल रहे हैं और यानसेन ने भी हाल ही में हर फॉर्मेट में शानदार खेल दिखाया है. डिकॉक अभी एसए20 लीग में 205 रन के साथ दूसरे नंबर के टॉप बल्लेबाज हैं. डुमिनी ने ऑनलाइन मीडिया बातचीत में कहा कि डिकॉक जैसे खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट से कुछ समय बाहर रहने के बाद टीम और सिलेक्टर्स से जो सपोर्ट मिल रहा है, उसके हिसाब से वह जरूर अच्छा खेलना चाहेंगे और वह ऐसा कर भी रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब डिकॉक अच्छी फॉर्म में होते हैं तो टीम का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ता है. उम्मीद है कि वर्ल्ड कप तक उनकी फॉर्म बनी रहेगी.
टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 7 फरवरी से होगा.
डुमिनी ने यानसेन की भी तारीफ की और कहा कि उसकी फॉर्म बहुत अच्छी है और ऑलराउंडर होने से टीम में सिलेक्शन आसान हो जाता है. अगर आपके पास यानसेन जैसा खिलाड़ी टॉप फॉर्म में है तो साउथ अफ्रीका के पास वर्ल्ड कप जीतने का अच्छा मौका है. डुमिनी ने कहा कि यानसेन को सीखने का बहुत शौक है और वह बैटिंग और बॉलिंग दोनों में लगातार बेहतर हो रहा है. उसके लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का यही सही समय है. उसमें बेस्ट ऑलराउंडर बनने की सारी खूबियां हैं, खासकर लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में. लेकिन वह हर फॉर्मेट में अच्छा कर रहा है.
डुमिनी ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले एसए20 लीग से साउथ अफ्रीका को तैयारी और लय बनाने का बढ़िया मौका मिलेगा. टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी 2026 से शुरू होगा और एसए20 लीग 26 दिसंबर 2025 से 25 जनवरी 2026 तक चलेगी. इसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी20 मैच खेलेगी. डुमिनी के मुताबिक टीम के पास वर्ल्ड कप से पहले लय और आत्मविश्वास पाने का अच्छा मौका है. उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप के लिए अच्छी तैयारी जरूरी है. टीम को वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ भी तीन टी20 मैच खेलने हैं.
हर कोई वर्ल्ड कप के लिए तैयार रहना चाहता है और एसए20 लीग से साउथ अफ्रीका के पास अच्छा मौका है. डुमिनी ने कहा कि हो सकता है भारत और साउथ अफ्रीका के हालात अलग हों, लेकिन सबसे जरूरी है कि आप आत्मविश्वास कैसे पाते हैं. लय से आत्मविश्वास आता है. अगर आप एसए20 या वेस्टइंडीज के खिलाफ मैचों से लय में आ जाते हैं तो वर्ल्ड कप में जाने से पहले खुद को बेस्ट मौका देते हैं.
एसए20 के मौजूदा सीजन में 11 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज ओटनील बार्टमैन वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुने गए, लेकिन डुमिनी ने उनके खेल और जज्बे की तारीफ की. डुमिनी ने कहा कि मैं बार्टमैन की तारीफ करूंगा. टीम में नहीं चुने जाने के बाद भी उसने एसए20 में जैसा खेल दिखाया है, वह उसके जज्बे को दिखाता है.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें