‘जेंडर भी बदल सकती हैं’, सुपरस्टार रेखा पर शोभा डे ने क्यों दिया ऐसा बयान? जया बच्चन से कर डाली तुलना

Share to your loved once

Last Updated:

हिंदी सिनेमा की दिग्गज हीरोइन रेखा की जिंदगी खुली किताब की तरह लगती है, फिर भी रहस्यमयी है. दर्शक उन्हें पिछले 50 सालों से पर्दे पर देखते आ रहे हैं, लेकिन कभी बोर नहीं हुए. अब शोभा डे ने रेखा पर बेबाक बयान देकर ध्यान खींचा है. उन्होंने जया बच्चन से उनकी तुलना की है और उनकी शख्सियत के अनजाने पहलुओं पर ध्यान दिलाने की कोशिश की है.

Rekha, jaya Bachchan, Amitabh Bachchan, Shobhaa De on Rekha, Rekha movies, Rekha love story, Rekha struggle, Rekha love life

नई दिल्ली: रेखा की मजबूरी उन्हें सिनेमा में लाई. उन्होंने फिर एक्टिंग में खुद को ऐसा रमाया कि आज उनके जिक्र के बिना हिंदी सिनेमा की बात पूरी नहीं हो सकती. वे 50 से ज्यादा सालों से सिनेमा का हिस्सा हैं, हालांकि पिछले एक दशक से उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है, फिर भी वह लोगों के दिलों में जिंदा हैं. हर बड़े इवेंट में उनकी मौजूदगी चार चांद लगा देती है. रेखा के अनजाने पहलुओं पर लेखिका शोभा डे ने लोगों का ध्यान दिलाने की कोशिश की है. (फोटो साभार: IMDb)

Rekha, jaya Bachchan, Amitabh Bachchan, Shobhaa De on Rekha, Rekha movies, Rekha love story, Rekha struggle, Rekha love life

शोभा डे ने विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में कहा कि रेखा की असली ताकत उनके रहस्य में है. उन्होंने कहा कि अगर रेखा खुद को बहुत ज्यादा सबके सामने लाएंगी, तो वह ओवरएक्सपोज हो जाएंगी और अपनी पावर खो देंगी.(फोटो साभार: IMDb)

Rekha, jaya Bachchan, Amitabh Bachchan, Shobhaa De on Rekha, Rekha movies, Rekha love story, Rekha struggle, Rekha love life

शोभा डे का मानना है कि एक दशक से बिना कोई फिल्म किए अगर रेखा का आकर्षण जिंदा है, तो इसकी वजह उनकी रहस्यमयता है. शोभा डे ने रेखा को संवेदनशील, होशियार और साफ बोलने वाली बताया. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Rekha, jaya Bachchan, Amitabh Bachchan, Shobhaa De on Rekha, Rekha movies, Rekha love story, Rekha struggle, Rekha love life

शोभा डे की बातें रेखा की शख्सियत की उस गहराई को उजागर करता है जिसे अक्सर लोग सिर्फ ग्लैमर समझ लेते हैं. शोभा डे की बातें रेखा की ‘मिस्ट्री’ और उनके ‘पब्लिक इमेज’ के बीच के संतुलन को बारीकी से बयां करता है.(फोटो साभार: IMDb)

Rekha, jaya Bachchan, Amitabh Bachchan, Shobhaa De on Rekha, Rekha movies, Rekha love story, Rekha struggle, Rekha love life

शोभा का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में जहां सितारे अपनी निजी जिंदगी का हर पल सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, वहीं रेखा ने खुद को एक पहेली बनाकर रखा हुआ है. शोभा आगाह करती हैं कि अगर रेखा ने इस मिस्ट्री को गंवा दिया, तो वे बहुत कुछ खो देंगी. पिछले दशक में उनके पास ऐसी कोई बड़ी फिल्म नहीं रही है जो उनकी पहचान को बनाए रखने में मदद कर सके. (फोटो साभार: IMDb)

Rekha, jaya Bachchan, Amitabh Bachchan, Shobhaa De on Rekha, Rekha movies, Rekha love story, Rekha struggle, Rekha love life

शोभा डे मानती हैं कि रेखा का हर अंदाज, उनकी साड़ियां, उनका मेकअप और पैपराजी के सामने उनका बर्ताव, सब कुछ बहुत सोच-समझकर तैयार किया गया है. वे कहती हैं, ‘रेखा बनना आसान नहीं है.’ यह कहकर शोभा उनके अनुशासन और अपनी छवि को बनाए रखने की मेहनत की सराहना करती हैं. (फोटो साभार: IMDb)

Rekha, jaya Bachchan, Amitabh Bachchan, Shobhaa De on Rekha, Rekha movies, Rekha love story, Rekha struggle, Rekha love life

शोभा ने जया बच्चन से रेखा दिलचस्प तुलना की. जया बच्चन जहां अक्सर पैपराजी पर गुस्सा करती हैं या उनसे दूर भागती हैं, वहीं रेखा पैपराजी को बुलाती हैं और उनके लिए खुद को हाजिर रखती हैं. यही अंदाज रेखा को और भी खास बनाता है. (फोटो साभार: IMDb)

Rekha, jaya Bachchan, Amitabh Bachchan, Shobhaa De on Rekha, Rekha movies, Rekha love story, Rekha struggle, Rekha love life

शोभा डे ने रेखा की समझदारी और संवेदनशीलता की तारीफ करते हुए कहा कि वह इतनी टैलेंटेड हैं कि अगर चाहें तो अमिताभ बच्चन भी बन सकती हैं. वे बोलीं, ‘वह चाहें तो अपना जेंडर भी बदल सकती हैं. वह इतनी टैलेंटेड हैं.’ यह बयान रेखा की एक्टिंग स्किल और किसी किरदार या शख्सियत में खुद को ढाल लेने की क्षमता को भी बयां करता है. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘जेंडर भी बदल सकती हैं’, सुपरस्टार रेखा पर शोभा डे ने क्यों दिया ऐसा बयान?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP