ashwin on vaibhav suryavanshi दिग्गज क्रिकेट ने किया बड़ा दावा, U-19 वर्ल्ड कप में चलेगा #वॉच वैभव का नारा
नई दिल्ली. 15 जनवरी से शुरू हो रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की सबसे बड़ी बल्लेबाज़ी उम्मीद एक ऐसा नाम है, जिसकी उम्र अभी सिर्फ 14 साल है वैभव सूर्यवंशी.इतनी कम उम्र में जिस तरह से वैभव ने घरेलू क्रिकेट, इंडिया A और IPL जैसे बड़े मंचों पर अनुभवी गेंदबाज़ों के खिलाफ रन बरसाए हैं, उसने पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
दिग्गज स्पिनर रहे आई अश्विन का मानना है कि 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को मौजूदा U19 सर्किट का सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी है. उम्र में अपने से कहीं बड़े खिलाड़ियों के बीच वैभव न सिर्फ रन बना रहे हैं, बल्कि बड़े-बड़े छक्कों से गेंदबाज़ों पर दबाव भी बना रहे हैं. ताक़त, टाइमिंग और निडरता उनकी बल्लेबाज़ी में सब कुछ मौजूद है.
वैभव के मुरीद हुए अश्विन
बुधवार को इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने एक और शानदार शतक जड़ दिया. इसके बाद भारत के पूर्व स्पिनर आर अश्विन भी इस युवा बल्लेबाज़ की तारीफ किए बिना नहीं रह सके. अश्विन ने सोशल मीडिया पर लिखा,171(95), 50(26), 190(84), 68(24), 108*(61), 46(25) और आज 127(74) ये वैभव सूर्यवंशी के पिछले 30 दिनों में घरेलू और U19 क्रिकेट में बनाए गए कुछ स्कोर हैं. अश्विन यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि कुछ ही दिनों में शुरू होने वाले U19 वर्ल्ड कप में यह युवा बल्लेबाज़ क्या कमाल कर सकता है, इसकी कल्पना भर से रोमांच होता है वैभव भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं और बल्लेबाज़ी की रीढ़ माने जा रहे हैं.
वर्ल्ड कप में चलेगा # watch vaibhav
अश्विन ने तमिल में लिखते हुए कहा,अन्ना थंबी, इंदा अड़ी पोधुमा, इल्ला इन्नुम कोन्जम वेणुमा मायने (भाई, क्या ये प्रहार काफी हैं या अभी और चाहिए?) 14 साल की उम्र में यह बच्चा जो कर रहा है, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता. U19 वर्ल्ड कप बिल्कुल सामने है, जहाँ उससे सबसे बड़ा आकर्षण बनने की उम्मीद है. इसके बाद तुरंत IPL में उसका पहला पूरा सीज़न होगा, जहाँ वह ओपनर के तौर पर संजू जैसे बड़े नाम की जगह लेगा. अगले चार महीने #VaibhavWatch बेहद रोमांचक होने वाले हैं जो हमें उसके स्वभाव, भूख और चरित्र के बारे में सब कुछ बताएँगे.
U19 वर्ल्ड कप पर टिकी निगाहें
वैभव सूर्यवंशी के सीनियर घरेलू आंकड़ों पर नज़र डालें, तो वे भी उतने ही प्रभावशाली हैं. बिहार के लिए खेले गए 8 मुकाबलों में उन्होंने 353 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 44 का रहा है और इसमें एक विशाल 190 रन की पारी भी शामिल है.टी20 क्रिकेट में वैभव का औसत 41 है. स्ट्राइक-रेट की बात करें तो 50 ओवरों में उनका स्ट्राइक-रेट 164 और 20 ओवरों के फॉर्मेट में 204 का है जो उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी का साफ सबूत है.