3 batsman can replace tilak verma: श्रेयस अय्यर से लेकर ऋतुराज गायकवाड़ तक… 3 बल्लेबाज, जो तिलक वर्मा की जगह टी20 टीम में हो सकते हैं शामिल
Last Updated:
3 batsman can replace tilak verma: तिलक वर्मा का न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों टी20 सीरीज से बाहर होना तय है. तिलक की ग्रोइन’ की चोट की सर्जरी हुई है जिसके कारण उनका अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के शुरुआती मैचों में भी खेलना संदिंग्ध है. तिलक की जगह लेने को तीन बल्लेबाज तैयार हैं.ये तीनों बल्लेबाज घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं.

नई दिल्ली. तिलक वर्मा विजय चोटिल हो गए हैं. उन्हें हजारे ट्रॉफी के दौरान चोट लग गई. हालांकि चोट गंभीर नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज से बाहर रहेंगे, जो 21 जनवरी को नागपुर में शुरू होने वाली है. मध्यक्रम के बल्लेबाज शिवम दुबे और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी पहले से ही टीम में हैं. इसलिए सेलेक्टर्स को हैदराबाद के इस बल्लेबाज की जगह टीम में एक और खिलाड़ी को शामिल करना होगा. चूंकि तिलक न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर हैं, हालांकि तिलक के बाहर होने का कोई ऑफिशियल बयान अभी बीसीसीआई की ओर से नहीं आया है. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी उन पर बाहर होने खतरा मंडरा रहा है. इसलिए हमने उन खिलाड़ियों पर नजर डाली है जो इस क्रिकेटर की जगह ले सकते हैं.
श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा को सबसे अच्छा विकल्प हो सकते हैं. श्रेयस की इसके जरिए टी20 टीम में वापसी हो सकती है. श्रेयस अय्यर को खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया गया है. श्रेयस ने विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ मुंबई की ओर से खेलते हुए 34 गेंदों पर 45 रन बनाए. जबकि इससे पहले उन्होंने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 53 गेंदों पर 82 रन की शानदार पारी खेलकर मैदान पर धमाकेदार अंदाज में वापसी की थी. अपनी कप्तानी में आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले अय्यर टी20 में सेलेक्टर्स की नजर से दूर रहे हैं. उन्होंने अपना आखिरी टी20 मैच दिसंबर 2023 में खेला था, लेकिन तिलक वर्मा की चोट के बाद टीम में उनकी सरप्राइज एंट्री हो सकती है. क्योंकि उनके पास आईपीएल कप्तान के तौर पर एक मजबूत रिकॉर्ड के साथ-साथ लीडरशिप का अनुभव भी है.
ऋतुराज गायकवाड़ मिडिल ऑर्डर में भी बैटिंग कर सकते हैं
महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं. उन्हें तिलक वर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा सकता है. 28 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज ऋतुराज पहले भी इंटरनेशनल लेवल पर अपनी काबिलियत साबित की है. उनके खेलने के तरीके को देखते हुए वह एक बेहतरीन ऑप्शन हैं. वैसे तो वह ओपनर के तौर पर ज्यादा बेहतर हैं. लेकिन गायकवाड़ ने आईपीएल में भी नीचे के क्रम में बैटिंग की है, जहां वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन के बावजूद गायकवाड़ को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है. लेकिन अब वह टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं. गायकवाड़ विजय हजारे के मौजूदा सीजन में सात पारियों में 413 रन बनाए हैं.
देवदत्त पडिक्कल विजय हजारे ट्रॉफी में सर्वाधिक 640 रन बना चुके हैं
देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) घरेलू क्रिकेट में सभी फॉर्मेट में शानदार फॉर्म में हैं, खासकर विजय हजारे ट्रॉफी में. कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने अब तक सिर्फ 7 पारियों में 91.42 की औसत से 640 रन बनाए हैं जिसमें चार शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं.
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी वह अच्छी फॉर्म में थे, जहां उन्होंने 6 मैचों में 167.02 के शानदार स्ट्राइक रेट से 309 रन बनाए थे. सेलेक्टर उनकी शानदार फॉर्म और बाएं हाथ के बल्लेबाज होने की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए चोटिल युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा के संभावित रिप्लेसमेंट के तौर पर कर्नाटक के इस बल्लेबाज पर नजर रखेंगे.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें