shubhman suryakumar form भारतीय कप्तानों पर लगा ग्रहण, रनों के अकाल से जूझ रहे हैं सूर्यकुमार और शुभमन

Share to your loved once


Last Updated:

shubhman suryakumar form मुंबई और पंजाब के बीच मैच में सबकी निगाहें टी-20 के कप्तान सूर्यकुमार और वनडे के कप्तान शुभमन गिल पर लगी थी पर जब मैच शुुरु हुआ तो आउट आफ फॉर्म चल रहे शुभमन मैच खेलने ही नहीं उतरे और सूर्यकुमार मैच तो खेले पर रन बनाने के लिए तरसते नजर आए. वर्ल्ड कप 2026 चंद दिन दूर है और ऐसे में कप्तान का फॉर्म टेंशन को बढ़ा रहा है.

भारतीय कप्तानों पर लगा ग्रहण, रनों के अकाल से जूझ रहे हैं सूर्यकुमार और शुभमनविजय हजारे ट्रॉफी में भी सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल रन बनाने के लिए जूझते नजर आए

नई दिल्ली. विजय हज़ारे ट्रॉफी में एक बार फिर भारतीय कप्तानों का बल्ला खामोश रहा और यह सन्नाटा अब सवालों में बदलने लगा है. टी20 टीम की कमान संभाल रहे सूर्यकुमार यादव लगातार रन बनाने के लिए जूझते नज़र आ रहे हैं, जबकि वनडे कप्तान का हाल भी कुछ अलग नहीं है. मुंबई के खिलाफ मुकाबले में आउट ऑफ फॉर्म होने के कारण वनडे कप्तान का खेलना तक संभव नहीं हो पाया, जिसने चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है.

इसी बीच न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अहम सीरीज और उसके बाद टी20 वर्ल्ड कप जैसी बड़ी चुनौती सामने खड़ी है. ऐसे समय में कप्तानों का फॉर्म से बाहर होना भारतीय खेमें में हलचल मचा रहा है. क्या यह सिर्फ घरेलू टूर्नामेंट की नाकामी है या आने वाले बड़े टूर्नामेंट से पहले एक खतरनाक संकेत, भारतीय क्रिकेट इस वक्त जवाब तलाश रहा है और हर मैच के साथ ये सवाल और गहरे होते जा रहे हैं.

कप्तानों पर लगा ‘ग्रहण’

भारतीय क्रिकेट में जिस खिलाड़ी को बेखौफ बल्लेबाज़ी और मैच विनिंग क्षमता के लिए जाना जाता है, वही सूर्यकुमार यादव इस वक्त अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर से गुजरते दिख रहे हैं. विजय हज़ारे ट्रॉफी 2025–26 में मुंबई की ओर से खेलते हुए सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन उम्मीदों के बिल्कुल उलट रहा है. रन बनाने के लिए संघर्ष करते टी20 कप्तान का यह लचर फॉर्म अब सिर्फ घरेलू क्रिकेट तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसका असर भारतीय टीम की तैयारियों पर भी साफ़ नज़र आने लगा है. पंजाब के खिलाफ मैच में  सूर्यकुमार 15 रन बनाकर आउट हो गए इससे पहले मैचों में भी टी-20 का कप्तान स्ट्रगल कर नजर आया था. वनडे के कप्तान मुंबई के खिलाफ नहीं खेले पर वो भी विजय हजारे में स्ट्रगल करते नजर आए थे. दोनों कप्तान का लय खोना भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का सबब है.

25 में फेल फिर 26 में वहीं खेल 

35 साल के भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने साल 2025 में  21 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले और इसकी 19 पारियों में उनके बल्ले से 13.62 की बेहद खराब औसत से सिर्फ 218 रन निकले. वह एक भी शतक या अर्धशतक नहीं लगा पाए. उनकी स्ट्राइक रेट सिर्फ 123.16 की रही. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 47 रन रहा. सूर्यकुमार के करियर का यह सबसे खराब साल रहा.  2024 में  उन्होंने 17 पारियों में 26.81 की औसत से 429 रन बनाए थे. अब 2026 में जिस तरह की शुरुआत सूर्यकुमार ने विजय हजारे से की है उसने सभी की परेशानी और बढ़ा दी है.

homecricket

भारतीय कप्तानों पर लगा ग्रहण, रनों के अकाल से जूझ रहे हैं सूर्यकुमार और शुभमन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP