मूंग और चना भूल जाएं, इस मौसम में ट्राई करें हरे मटर की दाल, जानिए आसान रेसिपी – Uttar Pradesh News

Share to your loved once


Last Updated:

इस ठंड के मौसम में बाजार हरे मटर से गुलजार हैं. यह केवल कुछ ही महीनों का मेहमान होता है, लेकिन इसके देसी व्यंजन और खासकर हरे मटर की दाल का कोई जवाब नहीं है. अपनी ताजगी, रंग और पौष्टिकता के कारण यह दादी-नानी के जमाने से ही लोगों की पसंदीदा डिश रही है. आगे जानिए इसके खास फायदे और स्वाद के रहस्य…

दाल की तैयारी

हरा मटर की दाल बनाने के लिए सबसे पहले इसे अच्छी तरह धो लें, ताकि धूल और अन्य अशुद्धियां हट जाएं. धोने के बाद हरा मटर थोड़ा कूंच यानी पीस लें. ध्यान रखें कि दाल को ज्यादा महीन न पीसें, इससे इसका स्वाद और बनावट दोनों लाजवाब बनती हैं.

मसालों का कमाल

इसके बाद तैयार मटर में लहसुन, हरी मिर्च, जीरा और थोड़ी हींग पीसकर मिलाएं. इन मसालों से दाल में अद्भुत सुगंध और स्वाद आता है. मसालों का संतुलन बनाना जरूरी है, ताकि दाल में तीखापन और खुशबू दोनों सही मात्रा में बने रहें.

उबालने की कला

इस मिश्रण में थोड़ा पानी डालकर हल्दी और अपनी पसंद के अनुसार मसाले मिलाएं. फिर इसे धीमी आंच पर उबालें. ध्यान रखें कि दाल का रंग बदलने लगे और उसमें से सुगंधित खुशबू आने लगे, यही संकेत है कि दाल लगभग तैयार हो चुकी है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

तड़के का जादू

बलिया शहर निवासी बुजुर्ग लालमुनि देवी के अनुसार, दाल तैयार होने के बाद इसमें जीरा, एक लाल मिर्च और लहसुन का तड़का लगाना चाहिए. इस तड़के से दाल का स्वाद और सुगंध दोनों ही बढ़ जाते हैं और इसे बिल्कुल नया रूप मिल जाता है.

कैसे खाएं

हरे मटर की दाल को गरमागरम ही परोसना चाहिए. इसे रोटी, पराठा या चावल के साथ खाया जा सकता है. एक बार खाने के बाद इसका लाज़वाब स्वाद आपके मन-मस्तिष्क में बस जाएगा और यह हर किसी को दीवाना बना देता है.

पौष्टिकता का खजाना

हरे मटर में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो इसे खास महत्व देते हैं. यह दाल न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है. खास तौर पर ठंड के मौसम में यह शरीर को गर्मी और ऊर्जा प्रदान करती है. ध्यान रखें, हरा मटर साल में केवल कुछ ही महीनों में मिलता है.

स्वाद और खुशी

हरे मटर की दाल सिर्फ पेट भरने का साधन नहीं है, बल्कि यह घर के खाने को भी यादगार बना देती है. इसे बनाकर आप ठंड में हर बार अपने घर में स्वाद और गर्माहट का जादू फैला सकते हैं. वास्तव में, यह दादी-नानी के जमाने से ही ठंड के मौसम की खास डिश रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ठंड में कौन सी दाल करे कमाल? जानिए हरे मटर की खास रेसिपी, ठंड में बेमिसाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP