Ludhiana Drum Murder | Drum Murder Case | Jalandhar Bypass Murder, Punjab Crime- ड्रम में मिला व्यक्ति सिर, आधा शरीर जलाया और ड्रम में डाला, 2 दिन पहले मुंबई से लौटा, 15 मिनट घर पर रुका

Share to your loved once


Last Updated:

Punjab Crime News: पंजाब के लुधियाना में हुए मर्डर केस में पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक के दोस्त शेरा ने उसकी हत्या की है. शेरा उसके घर के नजदीक गली में रहता है और घटना स्थल से सीसीटीवी भी सामने आई है. जिसमें शेरा अपने साथी की साथ दविंदर का शव ड्रम में डाल कर ले जाता नजर आया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी दोस्त को अरेस्ट कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.

सफेद ड्रम में लाश,मर्डर के बाद बॉडी के किए 3 टुकड़े और फिर, कौन निकला हत्यारा?लुधियाना में सफेद ड्रम में मिली लाश

लुधियाना. पंजाब के लुधियाना में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया. जालंधर बाइपास के पास सेक्रेड हार्ट स्कूल के नजदीक एक खाली प्लॉट से एक युवक का शव टुकड़ों में बरामद हुआ है. मृतक का आधा शरीर जला हुआ था, जबकि बाकी हिस्सा एक सफेद प्लास्टिक ड्रम में भरा हुआ मिला.

घटना की जानकारी उस वक्त सामने आई जब सुबह के समय एक राहगीर ने खाली प्लॉट में संदिग्ध वस्तु देखी और शोर मचाया. सूचना मिलते ही थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को तुरंत सील कर दिया. फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है.

पुलिस को किसकी मिली लाश 
पुलिस ने शव की पहचान 30 वर्षीय दविंदर के रूप में की है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दविंदर दो दिन पहले ही मुंबई से लुधियाना लौटा था. घर लौटने के बाद वह केवल 15 मिनट तक ही अपने घर पर रुका, इसके बाद वह बाहर चला गया और फिर कभी वापस नहीं लौटा. परिजनों के मुताबिक, दविंदर के अचानक लापता होने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि उसकी इस तरह बेरहमी से हत्या कर दी जाएगी.

तीन हिस्सों में मिला शव
पुलिस के अनुसार, दविंदर का शव तीन हिस्सों में मिला है. हत्या के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शरीर के टुकड़ों को ड्रम में भरकर खाली प्लॉट में फेंक दिया गया. पुलिस को शक है कि वारदात कहीं और अंजाम दी गई और बाद में शव को यहां लाकर फेंका गया.

दोस्त पर हत्या का शक, CCTV बना सबूत
इस मामले में पुलिस की जांच ने बड़ा खुलासा किया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दविंदर की हत्या उसके ही दोस्त शेरा ने की है. शेरा मृतक के घर के पास ही गली में रहता है. पुलिस को इलाके से CCTV फुटेज भी मिले हैं, जिनमें शेरा अपने एक साथी के साथ दविंदर के शव को ड्रम में डालकर ले जाते हुए नजर आ रहा है. इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच की दिशा तय की है.

पूछताछ और आगे की कार्रवाई
पुलिस आरोपी शेरा की तलाश में जुटी हुई है और उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. वहीं, मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस पूरे हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

homecrime

सफेद ड्रम में लाश,मर्डर के बाद बॉडी के किए 3 टुकड़े और फिर, कौन निकला हत्यारा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP