‘मुसलमानों के नरसंहार की तैयारी’, ये क्या बोल गए प्रकाश राज? विवादित बयान के साथ किया BJP-RSS पर तीखा हमला!
Last Updated:
प्रकाश राज के बयान ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है. उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए देश में अल्पसंख्यकों, खासकर मुसलमानों के खिलाफ ‘नरसंहार की तैयारी’ का दावा किया. इतना ही नहीं उन्होंने न्याय पालिका पर भी सवाल खड़े किए. यह कॉमेंट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही तीखी प्रतिक्रियाओं और विरोध का कारण बन गई. उन्होंने क्या कहा चलिए बताते हैं…
प्रकाश राज का बीजेपी और आरएसएस पर हमला. नई दिल्ली. जाने-माने एक्टर और फिल्म डायरेक्टर प्रकाश राज अपनी फिल्मों के साथ-साथ अकसर अपनी बेबाक बोल को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं. प्रकाश राज एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में वह कुछ ऐसा बोल गए, जिसकी वजह से विवादों में घिर गए. हैदराबाद में एक कार्यक्रम में दिए गए उनके भाषण ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है.
दरअसल, हैदराबाद में एक कार्यक्रम में दिए गए उनके भाषण ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर मुसलमानों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के ‘नरसंहार’ (जेनोसाइड) की तैयारी का आरोप लगाया. यह स्पीच पिछले महीने की बताई जा रही है, लेकिन इस हफ्ते वायरल होने के बाद BJP समर्थकों से तीखी प्रतिक्रियाएं आईं, जिन्होंने इसे ‘झूठा’, ‘भड़काऊ’ और ‘राष्ट्र-विरोधी’ बताया. सोशल मीडिया पर #ArrestPrakashRaj जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे और कई ने कानूनी कार्रवाई की मांग की.
RSS को बताया पानी के नीचे छिपा राक्षस
प्रकाश राज ने एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (APCR) द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘लॉन्गिंग फॉर जस्टिस’ में एक बयान दिया. उन्होंने कहा, ‘इस देश में जो कुछ हो रहा है, वह नरसंहार की तैयारी है. वे मुसलमानों को मिटाना चाहते हैं, आदिवासियों को मिटाना चाहते हैं, अल्पसंख्यकों को मिटाना चाहते हैं. यही उनका एजेंडा है.’ राज ने RSS को पानी के नीचे छिपा राक्षस और BJP को कमल की संज्ञा देते हुए कहा कि असली ताकत RSS के पास है, जो राजनीतिक पार्टी नहीं है. उन्होंने यूरोप के फासीवादी आंदोलनों से तुलना की, जहां हिटलर और बेनिटो मुसोलिनी राजनीतिक पार्टियों पर निर्भर थे, लेकिन RSS छिपी हुई ताकत है.
“They want to wipe out Muslims.”
Hindus were massacred & forced to flee from Kashmir. Hindus are being killed in Bangladesh & Pakistan everyday.
But this man @prakashraaj has the audacity to say that Muslims are facing genocide in India.