Choco Lava Cake Recipe: घर पर बनाएं कैफे स्टाइल सॉफ्ट और क्रिमी चॉकलेट लावा केक, मिनटो में होगा तैयार
Last Updated:
Choco Lava Cake Recipe : अगर आप चॉकलेट लवर हैं और घर पर रेस्टोरेंट जैसा डेज़र्ट बनाना चाहते हैं, तो डोमिनोज़ स्टाइल चोको लावा केक आपके लिए परफेक्ट है. यह केक अंदर से सॉफ्ट और चॉकलेटी लावा से भरा होता है, जिसे काटते ही चॉकलेट बहने लगती है.
चॉकलेट लावा केकHow To Make Choco Lava Cake : क्या आप घर पर रेस्टोरेंट जैसा चॉकलेटी डेज़र्ट बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको एक बार डोमिनोज़ स्टाइल चोको लावा केक जरूर बनाना चाहिए. यह छोटा-सा केक बाहर से सेट दिखता है जबकि इसके अंदर सॉफ्ट लावा भरा होता है. काटते ही बहता चॉकलेट लावा खाने में एकदम टेस्टी और क्रिमी लगता है. इसे बनाना बेहद आसान है और घर पर भी मिनटों में इसे आप तैयार कर सकते हैं. खास बात यह है कि इसे वनीला आइसक्रीम के साथ परोसें तो स्वाद बिल्कुल डोमिनोज़ जैसा स्वाद लगता है. यह रेसिपी बच्चों और बड़ों दोनों के लिए एकदम परफेक्ट स्वीट ट्रीट है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान सा तरीका.
चॉकलेट लावा केक
सामग्री (Ingredients)
मैदा – ½ कप
डार्क चॉकलेट क्यूब्स – 100 ग्राम
बटर – ½ कप
पिसी चीनी – ½ कप
दूध – ¼ कप
कोको पाउडर – 2 टेबलस्पून
बेकिंग पाउडर – ½ टीस्पून
वनीला एसेंस – ½ टीस्पून
नमक – 1 चुटकी
लावा फिलिंग के लिए:
डार्क चॉकलेट – छोटे टुकड़े या चॉकलेट गनाश
बनाने की विधि –
-सबसे पहले डार्क चॉकलेट और बटर को डबल बॉयलर या माइक्रोवेव में धीरे-धीरे पिघलाएँ. ध्यान रहे कि मिश्रण स्मूद और एकदम क्रिमी हो जाए. इसे ज्यादा गर्म न करें, नहीं तो चॉकलेट जल सकती है.
View this post on Instagram