education news| JEECUP Exam 2026: यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम की तारीखें घोषित, मई में होगी परीक्षा

Share to your loved once


Last Updated:

JEECUP Exam Date 2026: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने यूपी पॉलिटेक्‍निक एंट्रेंस एग्‍जाम की डेट घोषित कर दी है. अगर आप भी पॉलिटेक्‍निक करना चाहते हैं तो इसके लिए रजिस्‍ट्रेशन 15 जनवरी से शुरू हो जाएंगे. JEECUP की ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. परीक्षा मई में होगी.

ख़बरें फटाफट

यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम की तारीखें घोषित, मई में होगी परीक्षाJEECUP Exam 2026, education news, jobs news, JEECUP Exam 2026: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की डेट घोषित.

JEECUP Exam Date 2026: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम 2026 की तारीखें जारी कर दी हैं. ये एग्जाम उत्तर प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट पॉलिटेक्निक कॉलेजों में डिप्लोमा कोर्सेस में एडमिशन के लिए होता है. हजारों स्टूडेंट्स हर साल इस एग्जाम को देते हैं ताकि इंजीनियरिंग, फार्मेसी या दूसरे टेक्निकल कोर्सेस में सीट मिल सके. इस बार परीक्षा 15 मई 2026 से 22 मई तक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) यानी ऑनलाइन मोड में होगी. खासकर ग्रुप A से K8 तक के कोर्सेस जैसे इंजीनियरिंग और फार्मेसी के लिए ये डेट्स तय हैं.

आवेदन कब और कैसे करें?

अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं और पॉलिटेक्निक करना चाहते हैं, तो आवेदन की तारीखें नोट कर लीजिए. रजिस्ट्रेशन 15 जनवरी 2026 से शुरू हो रहा है और आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 है. सब कुछ ऑनलाइन होगा. JEECUP की ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर फॉर्म भरें. जनरल और OBC कैटेगरी वालों के लिए फीस 300 रुपये और SC/ST के लिए 200 रुपये है. फॉर्म भरते समय फोटो, सिग्नेचर और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने पड़ेंगे. योग्यता के हिसाब से अप्लाई करें.ज्यादातर कोर्सेस में 10वीं पास होना जरूरी है.कुछ में मैथ्स-साइंस चाहिए.

एग्जाम पैटर्न और तैयारी कैसे करें?

एग्जाम ऑनलाइन होगा, 100 सवाल आएंगे और टाइम 2.5 घंटे मिलेगा. नेगेटिव मार्किंग नहीं है, इसलिए जितना हो सके उतना अटेंप्ट करें. सिलेबस 10वीं-12वीं लेवल का है मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री मुख्य हैं इंजीनियरिंग ग्रुप के लिए. तैयारी के लिए NCERT बुक्स बेस्ट है साथ में पिछले साल के पेपर सॉल्व करें और मॉक टेस्ट दें. अच्छी रैंक आएगी तो सरकारी कॉलेज में सीट पक्की हो जाएगी.

ये कोर्स क्यों चुनें और कॉलेज कैसे मिलेंगे?

ये एग्जाम इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, फार्मेसी, कृषि, फैशन डिजाइन जैसे डिप्लोमा कोर्सेस के लिए है. रैंक के आधार पर काउंसलिंग और और सीट अलॉटमेंट होता है.यूपी में सैकड़ों सरकारी और प्राइवेट कॉलेज हैं जहां एडमिशन मिलता है. अच्छे कॉलेज में प्लेसमेंट भी शानदार होते हैं.

About the Author

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें

homecareer

यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम की तारीखें घोषित, मई में होगी परीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP