Hardik Pandya Vijay Hazare Trophy 75 runs: 19 गेंद में फिफ्टी, 31 बॉल में 75 रन, हार्दिक पंड्या का रौद्र रूप, नौ छक्के से मैदान दहला दिया
Last Updated:
Hardik Pandya Vijay Hazare Trophy 19 Balls Fifty: हार्दिक पंड्या ने विजय हजारे ट्रॉफी में मार-मारकर गेंदबाजों की हालत खराब कर दी. बड़ौदा की ओर से चंडीगढ़ के खिलाफ इस विध्वंसक बल्लेबाज ने पहले तो सिर्फ 19 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और फिर 31 गेंद में 75 रन बनाए. पांचवें विकेट के लिए प्रियांशु मोलिया के साथ 90 रन जोड़े.
हार्दिक पंड्या ने विजय हजारे ट्रॉफी में खेली विस्फोटक पारीनई दिल्ली: भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज और टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले प्रचंड फॉर्म दिखाई है. विजय हजारे ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी के मैच में चंडीगढ़ के खिलाफ गुरुवार (8 जनवरी) को पंड्या ने मात्र 31 गेंदों में 75 रन कूट दिए. राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में बड़ौदा की ओर से खेलते हुए हार्दिक पंड्या का रौद्र रूप नजर आया.
19 गेंद में हार्दिक की फिफ्टी फिर 75 रन की पारी
अपने बड़े भाई क्रुणाल पंड्या की कप्तानी में खेल रहे हार्दिक छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में फिफ्टी लगाई और अपनी 75 रन की पारी में नौ छक्के और दो चौके जड़े. हार्दिक ने 241.02 के स्ट्राइक रेट से धुनाई करते हुए प्रियांशु मोलिया के साथ पांचवें विकेट के लिए मात्र 51 गेंदों में 90 रन जोड़े.
प्रियांश का शतक और विष्णु-जितेश की फिफ्टी
बड़ौदा ने 49.1 ओवर में 391 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. हार्दिक पंड्या के अलावा प्रियांश मोलिया ने 106 गेंद में 113 रन की पारी खेली. विष्णु सोलंकी ने 54 रन बनाए. विकेटकीपर जितेश शर्मा ने 33 गेंद में 73 रन धुने.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें