Mathura News : 500 मीटर दूर पुलिस चौकी, फिर भी सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

Share to your loved once


Last Updated:

Mathura News : मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा और मिट्टी का खनन खुलेआम जारी है. शिकायतों के बावजूद प्रशासन और पुलिस की चुप्पी ने कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

मथुरा : उत्तर प्रदेश सरकार भले ही अवैध कब्जों और अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दावे करती हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट नजर आ रही है. मथुरा जिले में सरकारी जमीनों पर दबंगों का कब्जा और खुलेआम अवैध खनन लगातार जारी है. हैरानी की बात यह है कि प्रशासन और पुलिस को इसकी पूरी जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही, जिससे दबंगों के हौसले और बुलंद होते जा रहे हैं.

मथुरा में सरकारी जमीनों और तालाबों पर अवैध कब्जे अब आम होते जा रहे हैं. दबंग बेखौफ होकर सरकारी तालाबों को मिट्टी से भरकर उन पर अपना अधिकार जमाने में लगे हैं. प्रशासनिक कार्रवाई के अभाव में ऐसे तत्वों को खुली छूट मिलती दिख रही है. ताजा मामला कोसीकलां क्षेत्र के गांव कामर का है, जहां सरकारी तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है. यह कब्जा पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर हो रहा है.इसके साथ ही इलाके में अवैध खनन भी जोरों पर चल रहा है. दिनदहाड़े, खुलेआम मिट्टी का खनन कर उसे सरकारी तालाब में डाला जा रहा है, जिससे तालाब को पूरी तरह खत्म करने की तैयारी की जा रही है.

प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन की जानकारी में होने के बावजूद दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. गांव कामर के निवासी अनिल और विजय ने बताया कि कुछ दबंग लोग अपने खेतों में अवैध खनन कर रहे हैं और उसी मिट्टी से सरकारी तालाब को पाटकर उस पर कब्जा करना चाहते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग पहले भी सरकारी जमीनों पर कब्जे का प्रयास कर चुके हैं.

अधिकारी आखिर मौन क्यों?
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन की कथित मिलीभगत के कारण ही दबंगों के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा. न तो पुलिस कार्रवाई कर रही है और न ही प्रशासनिक अधिकारी कोई प्रभावी कदम उठा रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि जब पुलिस चौकी के इतने पास अवैध कब्जा और खनन हो रहा है, तो जिम्मेदार विभाग आखिर क्यों मौन साधे हुए हैं.

About the Author

mritunjay baghel

मीडिया क्षेत्र में पांच वर्ष से अधिक समय से सक्रिय हूं और वर्तमान में News-18 हिंदी से जुड़ा हूं. मैने पत्रकारिता की शुरुआत 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से की. इसके बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड चुनाव में ग्राउंड…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

500 मीटर दूर पुलिस चौकी, फिर भी सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP