Property Kharidne ka shubh muhurat 2026 dates | january to december makan dukan plot ghar jameen kharidane ka shubh din | नए साल में खरीदना है मकान, दुकान, घर या जमीन? यहां देखें जनवरी से दिसंबर तक शुभ मुहूर्त
Last Updated:
Property Kharidne Ka Shubh Muhurat 2026: नए साल में 12 महीने प्रॉपर्टी खरीदी और बेची जाती है. नए साल 2026 में आपको मकान, दुकान, जमीन, घर, प्लॉट आदि खरीदना या बेचना है तो आपको शुभ मुहूर्त की जरूरत होगी. नए साल में प्रॉपटी खरीदने के लिए कुल 69 शुभ मुहूर्त हैं. प्रॉपर्टी खरीदने या रजिस्ट्री कराने के लिए जनवरी में 9, फरवरी में 6, मार्च में 6, अप्रैल में 6, मई में 3, जून में 4, जुलाई में 4, अगस्त में 5, सितंबर में 6, अक्टूबर में 8, नवंबर में 6 और दिसंबर में 6 शुभ मुहूर्त हैं. आइए जानते हैं नए साल में मकान, दुकान, जमीन, घर, प्लॉट आदि खरीदने के शुभ तारीखों के बारे में.

जनवरी में प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ मुहूर्त: नए साल के पहले माह जनवरी में मकान, दुकान, जमीन, घर, प्लॉट आदि खरीदने या रजिस्ट्री कराने के लिए 9 दिन शुभ हैं, लेकिन इसमें भी 2 दिन बीत गए हैं. जनवरी की 1, 2, 8, 15, 16, 22, 23, 29 और 30 तारीखें प्रॉपर्टी खरीदने के लिए शुभ हैं.

फरवरी में प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ मुहूर्त: साल के दूसरे माह फरवरी में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए कुल 6 दिन शुभ हैं. आपको नए मकान, दुकान, जमीन, घर, प्लॉट आदि की खरीदारी या रजिस्ट्री करानी है तो 12, 13, 19, 20, 26 और 27 फरवरी को करा सकते हैं. ये शुभ दिन हैं.

मार्च में प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ मुहूर्त: 2026 के तीसरे माह मार्च में मकान, दुकान, जमीन, घर, प्लॉट आदि खरीदने के लिए 6 शुभ दिन हैं. मार्च की 12, 13, 19, 20, 26 और 27 तारीख को प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अप्रैल में प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ मुहूर्त: नए साल के चौथ माह अप्रैल में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए 9, 10, 16, 17, 23 और 24 तारीखें शुभ हैं. इस दिनों में आप अपने नए घर या दुकान की रजिस्ट्री भी करा सकते हैं.

मई में प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ मुहूर्त: साल के 5वें माह मई में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए केवल 3 दिन ही शुभ हैं. आप 1, 7 और 14 मई में से किसी भी दिन नए घर, दुकान या जमीन की बुकिंग करा सकते हैं.

जून में प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ मुहूर्त: 2026 के छठे माह जून में मकान, दुकान, जमीन, घर, प्लॉट आदि खरीदने के लिए सिर्फ 4 शुभ मुहूर्त हैं. आप 18, 19, 25 और 26 जून को अपनी प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं.

जुलाई में प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ मुहूर्त: साल 2026 के सातवें माह जुलाई में नई प्रॉपर्टी खरीदने, बुकिंग या रजिस्ट्री कराने के लिए 4 तारीखें शुभ हैं. आप 16, 17, 23 और 24 तरीखों में नया घर, दुकान, जमीन आदि खरीद सकते हैं.

अगस्त में प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ मुहूर्त: नए साल के आठवें माह अगस्त में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए 5 शुभ मुहूर्त है. आपको इस महीने में मकान, दुकान, जमीन, घर, प्लॉट आदि खरीदना है तो आपके लिए 13, 14, 20, 21 और 28 अगस्त शुभ हैं.

सितंबर में प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ मुहूर्त: 2026 के नौवें महीने सितंबर में नया घर, दुकान, जमीन आदि खरीदने के लिए 6 दिन शुभ मिल रहे हैं. पंचांग के अनुसार 4, 10, 11, 17, 18 और 25 सितंबर को नई प्रॉपर्टी खरीदी जा सकती है. इस दिन आप बुकिंग या रजिस्ट्री भी करा सकते हैं.

अक्टूबर में प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ मुहूर्त: नए साल के 10वें महीने अक्टूबर में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए सबसे अधिक 8 शुभ मुहूर्त हैं. अक्टूबर की 1, 2, 8, 16, 22, 23, 19 और 30 तारीख में नया घर, दुकान, जमीन आदि खरीद सकते हैं.

नवंबर में प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ मुहूर्त: नवंबर में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए 6 शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं. आप 12, 13, 19, 20, 26 और 27 नवंबर में किसी भी शुभ दिन मकान, दुकान, जमीन, घर, प्लॉट, फ्लैट आदि खरीद सकते हैं.

दिसंबर में प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ मुहूर्त: साल के अंतिम माह दिसंबर में आपको मकान, दुकान, जमीन, घर, प्लॉट, फ्लैट आदि की बुकिंग करानी है या रजिस्ट्री करानी है तो आप के लिए 10, 11, 17, 18, 24 और 25 दिसंबर तारीख शुभ हैं.