How much money has Mustafizur Rahman earned in IPL: बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान आईपीएल में 7 सीजन खेले. आइए जानते हैं उन्होंने इस लीग से कितना पैसा कमाया है.

Share to your loved once


Last Updated:

Mustafizur Rahman IPL salary: आईपीएल 2026 के लिए 9.2 करोड़ में बिकने के बाद टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान रिलीज कर दिए गए. मुस्ताफिजुर पर पहली बार इतनी बड़ी बोली लगी थी. ऐसे में आइए जानते हैं, इस लीग में बांग्लादेश के इस खिलाड़ी ने कितने पैसे कमाए हैं.

आईपीएल में 7 सीजन खेलकर मुस्ताफिजुर रहमान ने कितना पैसा कमाया?मुस्ताफिजुर रहमान की आईपीएल से कितनी कमाई हुई

नई दिल्ली: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को लेकर हाल ही में खूब बवाल हुआ है. मुस्ताफिजुर को आईपीएल 2026 के लिए केकेआर ने 9.20 करोड़ की बड़ी रकम पर खरीदा था, लेकिन बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हिंसा के बाद भारत में मुस्ताफिजुर रहमान के आईपीएल में खेलने को लेकर विरोध होने लगा था. ऐसे में बीसीसीआई ने केकेआर को निर्देश दिया कि वह बांग्लादेश के तेज गेंदबाज को रिलीज करें. केकेआर के लिए रिलीज किए जाने से मुस्ताफिजुर को भारी नुकसान हुआ है.

मुस्ताफिजुर आईपीएल में अब तक कुल 7 सीजन में खेले हैं, लेकिन उन पर पहली बार इतनी बड़ी बोली लगी थी. वहीं इस बार के नुकसान से पहले भी मुस्ताफिजुर ने आईपीएल से मोटी कमाई की है. ऐसे में आइए जानते हैं बांग्लादेश के तेज गेंदबाज ने आईपीएल से अब तक कितनी कमाई की है.

आईपीएल से मुस्ताफिजुर की कितनी कमाई हुई है

मुस्ताफिजुर रहमान को पहली बार साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने का मौका मिला था. सनराइजर्स ने मुस्ताफिजुर को 1.40 करोड़ में खरीदा था. साल 2017 के सीजन में भी सनराइजर्स ने उन्हें इसी रकम पर रिटेन किया. आईपीएल 2018 के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने मुस्ताफिजुर को 2.20 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया. साल 2019-20 में बांग्लादेश का ये तेज नहीं खेला था. आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ की कीमत पर खरीदा था.

ये भी पढ़ें-एशेज से बैजबॉल की शर्मनाक विदाई! कोच की सनक और इंग्लैंड की बेइज्जती की पूरी कहानी, ऐसे टूटा अंग्रेजों का घमंड

इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2022 और 2023 में मुस्ताफिजुर को 2-2 करोड़ देकर दो सीजन में अपने पास रखा. आईपीएल 2024 में फिर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने फिर मुस्ताफिजुर रहमान को 2 करोड़ खरीदा. वहीं आईपीएल 2025 में मुस्ताफिजुर नहीं खेले थे, जबकि आईपीएल 2026 के लिए केकेआर ने उन पर 9.20 करोड़ की बोली लगाई है, लेकिन रिलीज किए जाने के कारण अब ये रकम उन्हें नहीं मिलेगी. इस तरह मुस्ताफिजुर आईपीएल में कुल 7 सीजन खेलकर 12 करोड़ रुपए की कमाई की है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

आईपीएल में 7 सीजन खेलकर मुस्ताफिजुर रहमान ने कितना पैसा कमाया?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP