Dal Bathua Recipe: गेहूं के खेतों से रसोई तक, थाली का सितारा बना बथुआ; दाल में मिलाकर बनाएं लाजवाब व्यंजन – Bihar News

Share to your loved once


Last Updated:

Dal Bathua Recipe: ठंड का मौसम आते ही लोग खाने में बदलाव कर देते हैं. नाना प्रकार के व्यंजनो का लुफ्त उठाते हैं. अलग अलग तरीके से लोग बनाकर खाते हैं. अब ऐसे में ही अगर साग की बात करें तो अभी बथु साग(बथुआ) बहुत ज्यादा डिमांड में है. लोग 100 रुपये किलो भी इसको खरीद रहे हैं. सबसे मजेदार बात इस साग के साथ ये है कि ये किसी के भी साथ एडजस्ट हो जाता है. यानी किसी भी सब्जी में मिलाकर इसे बनाया जाता है. उसका नाम अलग अलग रखा जाता है. जब आप देहात के इलाकों में जाएंगे तो ये गेंहू के खेत में बहुत ज्यादा मिल जाता है. लोग इसको तोड़ कर भी लाते हैं. इसको अलग-अलग प्रकार से तैयार कर और खाया जाता है. ऐसे में आज आपको इसकी रेसिपी बताएं कि कैसे दाल में डालकर खाया जाता है.

ऐसे ही खबर के सिलसिले में गांव की ओर जा रहे थे. तभी महिलाएं दाल बथुआ की चर्चा कर रही थी. जब गृहणी प्रिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बथुआ का साग जितना बेहतर लगता है. उससे भी बेहतर लगता है दल बथुआ. हमने पूछा दाल बथुआ क्या होता है? तब उन्होंने बताया दाल के साथ बथुआ को मिलाकर तैयार करते हैं. जो स्वास्थ्य के लिए तो लाभकारी है ही इसके साथ साथ टेस्ट में यह काफी लाजबाब है.

तब इसको बनाने की विधि बताते हुए बोली पहले बथुआ को लाकर उसको अच्छे से चुन लें. किसी प्रकार का अन्य घास न रहे. उसके बाद उसको धो लें. मिट्टी न लगी हो अगर जड़ समेत लाए हैं तो उसको हटा दें. फिर बारीक से इसको काट लें. उसके बाद आप इसको जैसे दाल बनाते हैं. वैसे दाल कुकर में डालकर और इसको भी डाल दें.

ये अच्छी तरीके से पकने के बाद इसको अच्छे से मिला लें. उसके बाद लहसन, अदरक, जीरा, मिर्च, हल्की धनिया पत्ती, अगर मसाला वाली बनाना है तो डालें अगर सिंपल खानी है तो सिंपल रहने दें. इन सभी चीजो का छोंका लगा दें. आपका टेस्टी वाला दाल बथुआ बनकर तैयार हो गया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पाचन को मजबूत बनाता है. बथुआ साग में उच्च मात्रा में फाइबर होता है. जो भोजन को पचाने में मदद करता है. कब्ज की समस्या को कम करता है. इसमें कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है. जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करती है. बथुआ साग में मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स हृदय को स्वस्थ रखते हैं. रक्तचाप नियंत्रित करने में मदद करते हैं.

बथुआ साग खून को साफ करता है और शरीर से हानिकारक तत्वों को निकालने में मदद करता है. इसमें विटामिन A, C और अन्य एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं. जो त्वचा को स्वस्थ बनाते हैं और बालों के लिए भी लाभकारी हैं. सर्दियों में बथुआ साग का सेवन शरीर को गर्म रखता है. सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचाता है. इसमें आयरन और विटामिन की मौजूदगी शरीर को ऊर्जा देती है. थकान कम करती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

थाली का सितारा बना बथुआ, दाल में मिलाकर बनाएं लाजवाब व्यंजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP