Delhi News | Delhi Cime News | Cime News | mansarovar park double murder | मालकिन के गले पर थी बुरी नजर, जब नापाक हसरत नहीं हुई पूरी, तो बेहरमी से कर दिया डबल मर्डर | perpetrator evil intentions towards mistress when his wicked desires not fulfilled brutally committed a double murder
Delhi Crime News: यह वारदात 03 और 04 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात की है. घड़ी की सुइयां आधी रात के सन्नाटे के बीच 00:30 पर आकर ठहर सी गई थीं. तभी मानसरोवर पार्क पुलिस स्टेशन के फोन की घंटी घनघनना शुरू हो गई. ड्यूटी अफसर ने जैसे ही फोन का रिसीवर कान में लगाया, एक घबराई और भरभराई सी आवाज गूंजी. फोन करने वाले के शब्द कांप रहे थे. वह बोला- मेरे मम्मी-पापा… दोनों बेहोश पड़े हैं. पापा के सिर पर किसी कील जैसी चोट है. सब कह रहे हैं कि शायद वे मर चुके हैं.
आनन-फानन पुलिस की टीमें तैयार हुई और बिना समय गंवाए शाहदरा के राम नगर एक्सटेंशन की उस इमारत की ओर दौड़ पड़ी, जहां मौत पहले ही चुपचाप दस्तक दे चुकी थी. फ्लैट के बाहरी कमरे में बिस्तर पर एक बुज़ुर्ग महिला पड़ी हुई. उनकी पहचान 65 वर्षीय पर्वेश बंसल के तौर पर की गई. भीतर के कमरे में, दूसरे बिस्तर पर 71 वर्षीय वीरेंद्र कुमार बंसल पड़े हुए थे. उनके चेहरे पर बर्बरता के निशान पूरी कहानी बयां कर रहे थे. आनन फानन दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत करार दे दिया.
तफ्तीश के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की गई. एसीपी सीमापुरी की निगरानी में स्पेशल स्टाफ, एमटीएसयू और एमएस पार्क थाने की ज्वाइंट टीम ने मामले की तफ्तीश शुरू की. सीसीटीवी से लेकर मुखबिर तक सबकुछ खंगाला गया, लेकिन न ही कोई सबूत मिला और ना ही कोई सुराग. पुलिस के लिए यह केस ब्लाइंड डबल मर्डर बन चुका था. इसके बाद, पुलिस ने रिश्तेदारों से लेकर परिचितों तक हर कड़ी को टटोला शुरू किया. 300 से अधिक पुराने अपराधियों के रिकॉर्ड खंगाले गए, लेकिन नतीजा अभी भी सिफर ही था.
तफ्तीश के दौरान, पुलिस को एक बात पता चली कि बंसल दंपति के पास बीमारी के दौरान दो केयरटेकर रहे थे. पहला पिछले दो महीने से काम कर रहा था. पूछताछ में वह बेदाग निकला. लेकिन, जब दूसरे की बारे आई तो वह गायब मिला. दूसरे केयर टेकर की बीवी से पूछा गया तो वह बोली- वो तीर्थयात्रा पर गया है और अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गया है. इस केयर टेकर की बीवी की बातें पुलिस को हजम करना थोड़ा मुकिश्ल हो रहा था, लिहाजा तफ्तीश की दिशा अब पूरी तरह से दूसरे केयर टेकर की तरफ मोड़ दी गई.
इसके बाद, पुलिस की टीम इस केयर टेकर को खोजते हुए उसके नांगलोई स्थित उसके घर तक पहुंच गई. यहां से हाथ लगी सीसीटीवी फुटेज ने पुलिस को तफ्तीश की सही राह पकड़ा दी. टेक्निकल सर्विलांस के जरिए पुलिस को पता चला कि यह केयर टेकर तीर्थ यात्रा पर नहीं, बल्कि राजस्थान के सीकर में छिपा हुआ है. जिसके बाद, पुलिस की एक टीम को सीकर की तरफ रवाना कर दिया गया. सीकर पहुंचने के बाद दिल्ली और राजस्थान की ज्वाइंट पुलिस टीम ने सीकर के तपिपल्या गांव में छापेमारी की.
आखिरकार दूसरा केयर टेकर पकड़ा गया. पुलस ने उसकी पहचान अशोक कुमार के तौर पर किया. पूछताछ में उसने बताया कि उसकी मालकिन रोजना सोने के अलग-अलग गहने पहनती हैं. उसे मालूम था कि बेटा अक्सर घर पर नहीं रहता. रातोंरात अमीर बनने के लालच ने उसके जमीर को मार डाला. वारदात को अंजाम देने से पहले उसने घर बदला, पहचान छिपाई, सीसीटीवी से बचा और लूट के इरादे से घर में दाखिल हो गया. बंसल दंपति की हत्या करने के बाद लूटपाट की और फरार हो गया.
पुलिस ने आरोपी केयरटेकर के कब्जे से एक सोने की चेन, एक सोने का मंगलसूत्र, दो सोने के कंगन, एक सोने की अंगूठी, एक चेन लॉकेट बरामद किया है.