ASP अनुज चौधरी को किसने दिया बॉडी प्रोटेक्टर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Share to your loved once


Last Updated:

एक पैरा कमांडो राम सिंह राजावत ने ASP अनुज चौधरी को सुरक्षा के लिए एक बॉडी प्रोटेक्टर गिफ्ट दे दिया. इस बॉडी प्रोटेक्टर को अनुज चौधरी ने उनके सामने पहना भी और इस बॉडी प्रोटेक्टर के जरिए अनुज चौधरी कही भी पहन कर जा सकते हैं.

ASP अनुज चौधरी को किसने दिया बॉडी प्रोटेक्टर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियोएएसपी अनुज चौधरी का वीडियो हुआ वायरल.

संभलः अपने जांबाजी के साथ-साथ अपने सख्त बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले एएसपी अनुज चौधरी एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार चर्चा उनके किसी बयान या एक्शन को लेकर नहीं हो रही है. बल्कि उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसको लेकर वह सुर्खियों में हैं. इस वीडियो में एएसपी अनुज चौधरी बुलेट प्रूफ जैकेट पहनते हुए नजर आ रहे हैं.

अनुज चौधरी को मिला बॉडी प्रोटेक्टर
दरअसल, एक पैरा कमांडो राम सिंह राजावत ने ASP अनुज चौधरी को सुरक्षा के लिए एक बॉडी प्रोटेक्टर गिफ्ट दे दिया. इस बॉडी प्रोटेक्टर को अनुज चौधरी ने उनके सामने पहना भी और इस बॉडी प्रोटेक्टर के जरिए अनुज चौधरी कही भी पहन कर जा सकते हैं. हालांकि अनुज चौधरी एक पुलिस अधिकारी हैं और जनता के बीच काफी लोकप्रिय भी है शायद इसीलिए उन्हें यह बॉडी प्रोटेक्टर दिया गया है.

अनुज चौधरी ने जताया आभार
अनुज कुमार चौधरी ने बॉडी प्रोटेक्टर तोहफे के तौर पर मिलने के बाद कहा, ‘श्री राम सिंह राजावत, एस0एफ0 पैरा कमाण्डो, आगरा द्वारा आज मुझसे सप्रेम भेंट की गयी इनके द्दारा मुझे आत्म सुरक्षार्थ हेतु एक बाडी प्रोटेक्टर (मल्टी यूजर) उपहार स्वरुप भेंट किया गया, जिनका मैं बहुत-बहुत आभारी हूं. भाई, श्री राम राजाबत जी को इस स्नेह एवं सम्मान के लिये मैं धन्यवाद देता हूँ.’

अनुज चौधरी का बयान हुआ था वायरल
बता दें कि अनुज चौधरी का नाम उस वक्त सामने आया था, जब उन्होंने संभल में होली और जुमे की नमाज को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि साल भर में 52 जुमे आते हैं, जबकि होली एक बार आती है. अनुज चौधरी के इस बयान के बाद खूब राजनीतिक विवाद गहराया. एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी सहित तमाम विपक्षी नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है. वहीं बीजेपी के नेताओं ने उनकी जमकर तारीफ की थी. पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह और धनंजय सिंह ने भी अनुज चौधरी के बयान का समर्थन किया था.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

ASP अनुज चौधरी को किसने दिया बॉडी प्रोटेक्टर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP