ये देसी नाश्ता सुपरफूड से कम नहीं, एक हफ्ते खा लिया तो बाहुबली जैसा फील करेंगे! बनाना बेहद आसान – Madhya Pradesh News

Share to your loved once


Desi Nasta Recipe: कई लोग हमेशा कंफ्यूज रहते हैं कि उबला चना, भीगा चना या फिर भुना चना, कौन अधिक फायदेमंद होता है? इस सवाल के बीच आज हम आपको एक ऐसे नाश्ते के बारे में बताएंगे जो इन सवालों का जवाब भी है. ये नाश्ता ताकतवर तो है ही, इसे बनाना भी बेहद आसान है. इसे पुरुष भी आराम से बना सकते हैं. अब जिम वर्कआउट के बाद प्रोटीन के रूप में ज्यादातर लोग चना सुपरफूड के रूप में लेते हैं. यह मांसपेशियों को पोषण देता है और इनकी मरम्मत करने में मदद करता है. शरीर को ज्यादा फायदा मिले, इसके लिए चने को उबालकर डाइट में शामिल करना बेहतर होता है.

पहले के लोग सबसे ज्यादा भुने हुए और उबले चने का ही इस्तेमाल करते थे. यह सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है. सर्दी, जुकाम और कफ से जुड़ी समस्याओं में लाभकारी बताया जाता है. थायराइड और डायबिटीज संबंधी रोगियों के लिए भूना और उबला चना किसी वरदान से कम नहीं है, जो लोग ज्यादा ताकत और फिटनेस चाहते हैं, उन्हें अपनी डाइट में भूने और उबले चने को शामिल करना चाहिए. लेकिन, हद से ज्यादा पतले लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए. रीवा ग्रामीण आंचल में चने और गेहूं को साथ में ऊबाल कर बहुरी बनाते हैं, यह बेहद स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है.

चने-गेहूं की बहुरी के लिए ये सामग्री लें
एक कप चना, एक कप गेहूं, दो बड़े चम्मच सरसों तेल, एक चम्मच जीरा, एक चम्मच राई, दो हरी मिर्च, सात-आठ लहसुन कलियां, आधा चम्मच हींग,
नमक स्वादानुसार, एक नींबू.

विधि: चने, गेहूं की बहुरी बनाने के लिए सबसे पहले आप चना और गेहूं को अच्छी तरह साफ कर लीजिए. कोई मिट्टी-कंकर न हो. फिर या तो चार-पांच घंटे के लिए फूला लीजिए या सीधे कुकर में डालकर चार से पांच सीटी लागा लीजिए. उसके बाद एक कढ़ाई में सरसों तेल डालकर गर्म कर लीजिए. उसमें हींग, राई, जीरा, डालकर चटकने दीजिए. फिर उसमें लहसुन, मिर्ची डालकर उबले चने और गेहूं डालकर स्वाद अनुसार नमक डालकर चार से पांच मिनट तक चलाते हुए तल लीजिए. आखिर में नींबू का रस डालकर ऊपर से हरा धनियां पत्ती डालिए और स्वादिष्ट चने गेहूं की बहुरी बनाकर तैयार है. सुबह के एक दम बेहतरीन नाश्ते के लिए. इसके साथ लहसुन और हरे धनियां का नमक भी लोग खाना पसंद करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP