सड़क से स्कूल तक: मेडिकल छात्रों की ‘उत्सर्ग पाठशाला’ बनी बदलाव की मिसाल, जानें हकीकत
Kanpur Latest News : जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिकल छात्रों ने शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल की है. “उत्सर्ग पाठशाला” के ज़रिए सड़क और मजदूर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की राह मिल रही है. यह पाठशाला आज कई बच्चों को अंग्रेज़ी बोलने और अच्छे स्कूलों तक पहुंचाने में सफल रही है.