Make delicious peanut laddus at home this Makar Sankranti. Learn the easy recipe for making peanut laddus… – Himachal Pradesh News
Peanut Laddu Recipe: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर घर में फल्ली (मूंगफली) के लड्डू बनाना एक खास परंपरा मानी जाती है, गुड़ और मूंगफली से बने ये लड्डू न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि सर्दी के मौसम में शरीर को ऊर्जा और गर्माहट भी देते हैं, त्योहार की मिठास बढ़ाने वाले ये लड्डू घर पर आसानी से तैयार हो जाते हैं और सभी को खूब पसंद आते हैं.
मूंगफली के लड्डू बनाने की आसान रेसिपी
• मूंगफली के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले कच्ची मूंगफली दुकान से खरीदकर लाएं उसके बाद उसे साफ कर ले फिर गैस ऑन करें और कढ़ाही में धीमी आंच पर फल्ली भून लें, जब तक मूंगफली कुरकुरी न हो जाए. भुनी हुई मूंगफली को ठंडा होने दें, फिर उसके बाद हाथों से या कटोरी की सहायता से हल्का दबाकर मसलकर उसका छिलका अलग कर लें.
• फिर पर्रा में रखकर ऊपर से प्लेट से या कटोरी दे हल्का दबाने से मूंगफली टूटटा है कुछ दरदरा होता है.
• इसके बाद अब कढ़ाई में गुड़ ले और उसे छोटे टुकड़ों में तोड़ लें, उसके बाद थोड़ा सा पानी डाले और फिर धीमी आंच पर पिघलाएं, जब गुड़ पूरी तरह पिघल जाए और हल्की चाशनी बनने लगे, तब गैस धीमी कर दें, और थोड़ा सा कुछ समय के लिए पकने दे. चाशनी को थोड़ा सा गढ़ा होने दे.
• अब उसके बाद मूंगफली को गुड़ की चाशनी में थोड़ा थोड़ा पानी डालते जाए और बड़ी चम्मच की सहायता से अच्छे से मिलाते जाएं. आप चाहे तो इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए एक चुटकी इलायची पाउडर मिला सकते हैं.
• अब कढ़ाई नीचे उतारे और साथ में एक बर्तन में ठंडा पानी रखे और फिर हाथ में पानी छुएं और फिर इस फल्ली और गुड़ मिश्रण को गरमा गरम हाथों से गोल गोल लड्डू बनाते जाएं.
• क्योंकि यह गुड़ के मिश्रण ठंडा होने से जम जाता है ठंडा होने पर लड्डू गोल आकार में नहीं बनता है, अगर आप ज्यादा मात्रा में लड्डू बना रहे है और अगर यह मिश्रण ठंडा हो जा रहा है, तो फिर से गैस ऑन करके आप फिर से फल्ली और गुड़ के मिश्रण को गरम करके लड्डू बना सकते हैं.
• लड्डू को बनाते समय एक बड़ी थाली में रखते जाए पूरी तरह ठंडा होने दें, जिससे वे अच्छे से जम जाएं.
• अब आपका मूंगफली के लड्डू बनकर तैयार हो गया है, इस मूंगफली के लड्डू को आप मकर संक्रांति पर मुंगफली-गुड़ की मिठास के साथ खास स्वाद खा सकते हैं, लड्डू के स्वाद आपके परिवार के सदस्य और दोस्त खूब पसंद करेंगे.