Aaj ka Vrishchik Rashifal 7 january 2026: वृश्चिक राशि वाले आज खरीद सकते हैं भूमि और वाहन, मिल सकता है फंसा पैसा, करें ये उपाय

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 7 january 2026: आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक जमीन ले सकते हैं, घर का निर्माण करवा सकते हैं और वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी आज का समय उनके लिए अति उत्तम है . वही सूर्य और मंगल द्वितीयस्त होने के कारण भयाक्रांत कारक योग बन रहा है, बेवजह पैसे खर्च होंगे ऐसा भी योग बन रहा है .परंतु बुद्ध और शुक्र द्वितीयस्त होने के कारण यानि द्वितीय भाव में होने के

अभिनव कुमार/दरभंगा: आज 7 जनवरी 2026 के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भवन, भूमि और वाहन खरीदने का समय है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर कुणाल कुमार झा बताते हैं कि 7 जनवरी 2026 दिन बुधवार को वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का जो समय है वह दसमस्त यानी कि दसवें घर में चंद्रमा होने के कारण और पूर्ण चंद्र कारक बनता है, जो शुभ कारक होता है. कर्म भाव में होने के कारण अनेक प्रकार से सुख कारक योग बन रहा है, जो विभिन्न प्रकारों से सुख प्रदान करेगा. मातृ भाव पर पूर्ण दृष्टि होने के कारण यानी की सुख भाव पर पूर्ण दृष्टि होने के कारण भवन, भूमि और वाहन शौक पूर्ति कारक योग बन रहा है.

आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक जमीन ले सकते हैं. घर का निर्माण करवा सकते हैं और वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी आज का समय उनके लिए अति उत्तम है. वहीं सूर्य और मंगल द्वितीयस्त होने के कारण भयाक्रांत कारक योग बन रहा है. बेवजह पैसे खर्च होंगे ऐसा भी योग बन रहा है. परंतु बुद्ध और शुक्र द्वितीयस्त होने के कारण यानि द्वितीय भाव में होने के कारण धन प्राप्ति कारक योग भी बन रहा है, यानी आपके पैसे कहीं फंसे हुए हैं तो आज आपको मिल सकता है.

शनि राहु अशुभत्व कारक योग बन रहा है, साथ में अंतरघात करने वाले शत्रुओं की वृद्धि कारक योग बन रहा है. अतः वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज बुधवार होने के कारण अपामार्ग जिसे चिड़चिड़ी कहते हैं, उसके जड़ को पुरुष वर्ग अपने दाहिने भुजा पर तो महिला वर्ग अपने बाएं भुजा पर हरे कपड़े में बांधकर धारण करें, जिससे शुभतत्व की प्राप्ति होगी. साथ में आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को दुर्गा सप्तशती का चतुर्थ अध्याय का पाठ करना चाहिए. वाल्मीकि कृति सुंदर कांड का पाठ और विष्णु सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ करने से शुभत्वों की प्राप्ति होगी.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

homeastro

वृश्चिक राशि वाले आज खरीद सकते हैं भूमि और वाहन, मिल सकता है फंसा हुआ पैसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP