ravi yog made on 8 january 2026 do these Works for happiness prosperity career growth and lord sun blessings | 8 जनवरी को बन रहा रवि योग, चाहिए सुख, समृद्धि और उच्च पद तो करें ये काम, मिलेगा सूर्य देव की कृपा
Last Updated:
Ravi Yog Upay: 8 जनवरी 2026 को रवि योग बन रहा है. विशेष रूप से रवि योग में सूर्य देव की पूजा-अर्चना फलदायी है. इस शुभ योग में अर्घ्य, मंत्र जाप, आदित्य हृदय स्तोत्र या ‘ओम घृणि सूर्याय नमः’ से सूर्य की कृपा शीघ्र मिलती है, सुख-शांति और उच्च पद की प्राप्ति होती है. सनातन धर्म में सूर्य देव की साधना का विशेष महत्व है. सूर्य आत्माकारक, नवग्रहों के राजा और प्रत्यक्ष देवता हैं. उनकी नियमित आराधना से स्वास्थ्य, आत्मविश्वास, पराक्रम, सम्मान और समृद्धि प्राप्त होती है. कुंडली दोष दूर होते हैं और करियर में उन्नति मिलती है. रवि योग दोपहर में 12:24 पी एम से लेकर 9 जनवरी को सुबह 07:15 ए एम तक है.

रवि योग में किए गए कार्य जल्दी फल देते हैं और सफल होते हैं. इस मुहूर्त में सूर्य देव की आराधना करने से सुख, समृद्धि और सम्मान मिलता है. यह योग उच्च पद, प्रतिष्ठा और सफलता प्रदान करने वाला होता है.

रवि योग में सूर्य देव को जल अर्पित कर पाठ करना चाहिए. धर्म शास्त्र के अनुसार,तांबे के लोटे में जल, रोली, गुड़, अक्षत डालकर जल देना चाहिए. इस दौरान ओम घृणि सूर्याय नम: का जप कर धूप-दीप जलाना चाहिए.

यह समय कई शुभ कार्यों के लिए बेहद अनुकूल है. घर में नई कार लाने, प्रॉपर्टी का सौदा पक्का करने, कार बुकिंग कराने, दुकान का उद्घाटन करने, गृह प्रवेश करने या किसी नए बिजनेस या कार्य की शुरुआत करने के लिए रवि योग शुभ माना जाता है. ऐसे कार्यों से लंबे समय तक लाभ मिलता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

दृक पंचांग के अनुसार, 8 जनवरी को षष्ठी तिथि सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगी, उसके बाद सप्तमी शुरू होगी. अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं, तो राहुकाल का समय जरूर ध्यान में रखें. इस दौरान कोई महत्वपूर्ण या शुभ काम नहीं करना चाहिए.

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 46 मिनट से 3 बजकर 4 मिनट तक रहेगा. चंद्रमा पूरे दिन सिंह राशि में गोचर करेंगे. सूर्योदय सुबह 7 बजकर 15 मिनट और सूर्यास्त शाम 5 मिनट 41 मिनट पर होगा.

वहीं, भद्रा काल अशुभ समय होता है. इस दौरान महत्वपूर्ण काम जैसे विवाह, मुंडन, नामकरण या नए निवेश जैसे कार्य नहीं करने चाहिए. भद्रा में शुरू किए कामों में बाधाएं आ सकती हैं.