यूं बनाइए कुटकी की लजीज खीर, कभी भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद, जानें बनाने का तरीका
कुटकी की खीर भारतीय मिठाइयों में खीर का एक खास और हेल्दी रूप है. यह ग्लूटेन-फ्री होती है, इसलिए जिन लोगों को पाचन से जुड़ी दिक्कतें होती हैं, उनके लिए भी यह बेहतरीन विकल्प है. कुटकी से उपमा, डोसा, इडली और पोंगल जैसे व्यंजन तो बनते ही हैं, लेकिन इसकी खीर और पायसम का स्वाद भी कमाल का होता है. कुटकी की खीर गर्म या ठंडी, दोनों तरह से खाई जा सकती है. बस ध्यान रखें कि ठंडी होने पर यह थोड़ी गाढ़ी हो जाती है. ऊपर से तले हुए काजू, किशमिश, नारियल के टुकड़े डालें और स्वाद को दोगुना करने के लिए एक चम्मच शुद्ध देसी घी जरूर डालें. यकीन मानिए, ये देसी खीर एक बार खाई तो बार-बार बनाने का मन करेगा. जानिए कुटकी की खीर के फायदे, हेल्दी रेसिपी, डायबिटीज और वजन कंट्रोल में कैसे है फायदेमंद.
