vivah dates 2026 muhurat calendar | hindu wedding season 2026 how many days for marriage | शुभ विवाह मुहूर्त कैलेंडर 2026 | नए साल में शुभ विवाह की तारीखें

Share to your loved once

Last Updated:

Vivah Dates 2026: नए साल 2026 का प्रारंभ हो चुका है. इस समय खरमास चल रहा है. खरमास का समापन 15 जनवरी को मकर ​संक्रांति के साथ होगा. मकर संक्रांति के बाद से शादी का सीजन शुरू होगा. इस साल 12 महीने में केवल 8 महीने ही विवाह का मुहूर्त है. जनवरी, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में इस साल कोई शहनाई नहीं बजेगी. जिन लोगों को 2026 में विवाह करना है, उनके लिए फरवरी में 12, मार्च में 8, अप्रैल में 8, मई में 8, जून में 8, जुलाई में 4, नवंबर में 4 और दिसंबर में 7 विवाह मुहूर्त हैं. इस साल विवाह के कुल 59 शुभ मुहूर्त हैं. आइए जानते हैं 2026 में विवाह की शुभ तारीखों के बारे में.

vivah dates 2026, vivah muhurat calendar 2026, wedding days in 2026, wedding season after kharmas, how many wedding days in 2026, kharmas end date 2026

जनवरी विवाह मुहूर्त 2026: नए साल के पहले माह में खरमास तो खत्म हो जा रहा है, लेकिन विवाह के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है. खरमास के समय में सूर्य धनु राशि में होते हैं, इस वजह से कोई भी मांगलिक कार्य नहीं होता है.

vivah dates 2026, vivah muhurat calendar 2026, wedding days in 2026, wedding season after kharmas, how many wedding days in 2026, kharmas end date 2026

फरवरी विवाह मुहूर्त 2026: इस माह में विवाह के सबसे अधिक 12 मुहूर्त है. फरवरी में विवाह के लिए 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25 और 26 तारीखें शुभ हैं. फरवरी का समय विवाह के लिए अच्छा माना जाता है क्योंकि इस समय में गुलाबी सर्दी पड़ती है.

vivah dates 2026, vivah muhurat calendar 2026, wedding days in 2026, wedding season after kharmas, how many wedding days in 2026, kharmas end date 2026

मार्च विवाह मुहूर्त 2026: मार्च या​नि फाल्गुन, इसका नाम लेते ही रंगों का त्योहार होली का स्मरण हो आता है. मार्च में विवाह के लिए 8 शुभ तारीखें हैं. 2, 3, 4, 7, 8, 9, 11 और 12 तारीख शादी के लिए अच्छी हैं. 15 मार्च से सूर्य देव मीन राशि में आएंगे तो फिर से खरमास लग जाएगा. उसके बाद सूर्य देव 14 अप्रैल को मेष राशि में आएंगे, उसके साथ खरमास खत्म होगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

vivah dates 2026, vivah muhurat calendar 2026, wedding days in 2026, wedding season after kharmas, how many wedding days in 2026, kharmas end date 2026

अप्रैल विवाह मुहूर्त 2026: 14 अप्रैल को खरमास खत्म होने के साथ गर्मी में विवाह का सीजन शुरू होगा. अप्रैल महीने में भी शादी के लिए 8 शुभ दिन हैं. 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28 और 29 को शुभ विवाह हो सकता है.  हालांकि गर्मी के दिनों में विवाह का आयोजन मौसम की वजह से मुश्किलों वाला हो सकता है.

vivah dates 2026, vivah muhurat calendar 2026, wedding days in 2026, wedding season after kharmas, how many wedding days in 2026, kharmas end date 2026

मई विवाह मुहूर्त 2026: मई में भी शादी के 8 शुभ मुहूर्त है. जिनको विवाह करना है, वे 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13 और 14 में से किसी भी एक तारीख को कर सकते हैं.

vivah dates 2026, vivah muhurat calendar 2026, wedding days in 2026, wedding season after kharmas, how many wedding days in 2026, kharmas end date 2026

जून विवाह मुहूर्त 2026: जून में चिलचिलाती धूप, बेहिसाब गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल रहता है और इस समय में बारिश भी होती है. ऐसे में विवाह का आयोजन चुनौतिपूर्ण होता है. जून माह में भी शुभ विवाह की 8 तारीखें हैं. 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 29 तारीख शादी के लिए शुभ हैं.

vivah dates 2026, vivah muhurat calendar 2026, wedding days in 2026, wedding season after kharmas, how many wedding days in 2026, kharmas end date 2026

जुलाई विवाह मुहूर्त 2026: जुलाई को बरसात का महीना माना जाता है. जुलाई में विवाह के लिए केवल 4 दिन शुभ हैं. 1, 6, 7 और 11 जुलाई शादी के लिए अच्छी तारीखें हैं.

vivah dates 2026, vivah muhurat calendar 2026, wedding days in 2026, wedding season after kharmas, how many wedding days in 2026, kharmas end date 2026

अगस्त विवाह मुहूर्त 2026: 25 जुलाई से चातुर्मास लग जा रहा है, इस वजह से अगस्त में कोई विवाह मुहूर्त नहीं है. चातुर्मास के समय में भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं. वे 4 माह तक योग निद्रा में ही रहते हैं, तब सृष्टि का संचालन भगवान शिव के हाथों में रहता है. 

vivah dates 2026, vivah muhurat calendar 2026, wedding days in 2026, wedding season after kharmas, how many wedding days in 2026, kharmas end date 2026

सितंबर विवाह मुहूर्त 2026: चातुर्मास 4 माह तक रहता है, इसलिए सितंबर और अक्टूबर में कोई विवाह मुहूर्त नहीं है. चातुर्मास में सभी देवी और देवता शयन करते हैं. इस समय में पूजा, पाठ, यज्ञ, हवन आदि होता है.

vivah dates 2026, vivah muhurat calendar 2026, wedding days in 2026, wedding season after kharmas, how many wedding days in 2026, kharmas end date 2026

नवंबर विवाह मुहूर्त 2026: 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी से चातुर्मास खत्म हो जाएगा. तब से नवंबर में विवाह के केवल 4 शुभ मुहूर्त है. नवंबर में 21, 24, 25 और 26 तारीखें शादी के लिए शुभ हैं.

vivah dates 2026, vivah muhurat calendar 2026, wedding days in 2026, wedding season after kharmas, how many wedding days in 2026, kharmas end date 2026

दिसंबर विवाह मुहूर्त 2026: इस साल के अंतिम माह दिसंबर में शादी के लिए 7 शुभ मुहूर्त हैं. 2, 3, 4, 5, 6, 11 और 12 तारीखें विवाह के लिए अच्छी हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

खरमास बाद शादी सीजन शुरू, 2026 में कितने दिन बजेगी शहनाई? देखें विवाह मुहूर्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP