शौच के लिए निकली बच्ची को कार में किया अगवा, फिर दारोगा के सामने ही तेल माफिया ने किया गंदा काम

Share to your loved once


Last Updated:

Kanpur News: यूपी में लगातार अपराध के मामले सामने आ रहे हैं. कभी तीन साल की बच्ची के साथ रेप तो कभी 14 साल. अब कानपुर से एक ऐसा ही रौंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. एक 14 साल की बच्ची को पहले कार में अगवा कर लिया. फिर उसके साथ दरिंदगी की हदें पार कर दी. जब बेचारा भाई इंसाफ की गुहार लगाने पहुंचा तो उल्टा उसे ही पुलिस ने भगा दिया. 

बच्ची को कार में किया अगवा, फिर दारोगा के सामने ही तेल माफिया ने किया गंदा कामबच्ची के साथ रेप. (सांकेतिक फोटो)

कानपुर: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. कानपुर में सोमवार की रात को शौच के लिए निकली किशोरी को पहले कार में अगवा कर लिया. फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. जब इस बारे में भाई को पता चला तो वो दौड़कर पुलिस के पास पहुंचा. मगर, पुलिस के होश तब उड़ गए जब उन्हें पता चला कि कार में तो एक दरोगा भी है. इस पर उल्टा पीड़िता के भाई को ही थाने से भगा दिया. हालांकि, अगले दिन सुबह फिर जब भाई इंसाफ की गुहार लगाने पहुंचा तो पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी. आइए जानते हैं पूरा मामला…

वारदात यूपी के कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र की है. पीड़िता के भाई ने बताया कि परिवार में दो बड़े भाई हैं. मां का निधन हो चुका है और पिता बीमार रहते हैं. मेरी बहन कक्षा सात में पढ़ती है. वह महज 14 साल की है. सोमवार की रात शौच के लिए घर से निकली. देर रात तक जब वो वापस नहीं लौटी तो तलाश शुरू की. रात करीब 12 बजे वह घर लौट. पूछताछ पर उसने बताया कि दो लोगों ने काले रंग की कार (स्कॉर्पियो) में जबरन घसीट लिया.

रेलवे लाइन के किनारे कार में बैठे एक दारोगा के सामने तेल चोरी के लिए कुख्यात कथित पत्रकार ने किशोरी के साथ हैवानियत की. इसके बाद गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गए. उसने शिकायत में आरोप लगाया कि जब उसने चौकी पहुंचकर घटना बताई और कार में दरोगा के होने की बात कही तो जांच करने की बजाय उल्टा उसे ही भगा दिया गया. इसके बाद थाने पहुंचकर तहरीर दी. डीसीपी वेस्ट दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि भाई की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. काले रंग की स्कॉर्पियो के मालिकों का डेटा जुटाया जा रहा है.

लोगों के मुताबिक, काली रंग की जिस गाड़ी मालिक पर आरोप है, वह सचेंडी और पनकी में टैंकरों से तेल चोरी करने वाले गिरोह का सरगना है. एक यू-ट्यूब चैनल से जुड़कर खुद को पत्रकार बताता है.

homeuttar-pradesh

बच्ची को कार में किया अगवा, फिर दारोगा के सामने ही तेल माफिया ने किया गंदा काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP