T20 World Cup Bangladesh ICC: अगर बांग्लादेश ICC की बात नहीं माना और भारत में टी-20 वर्ल्ड कप न खेलने की जिद्द पर अड़ा रहा तो क्या होगा?

Share to your loved once


Last Updated:

T20 World Cup Bangladesh ICC: बांग्लादेश की भारत में टी-20 वर्ल्ड कप मैच न खेलने की मांग को आईसीसी ने सिरे से नकार दिया है. आईसीसी ने साफ कर दिया है कि बांग्लादेश को अपने मैच भारत में ही खेलने होंगे, उनके मुकाबले श्रीलंका शिफ्ट नहीं किए जाएंगे. वैसे तो आखिरी फैसला 10 जनवरी को लिया जाएगा, लेकिन इतना तय है कि आईसीसी अपने रुख में कोई बदलाव नहीं करने वाला.

अगर बांग्लादेश भारत आकर T20 WC न खेलने की जिद्द पर अड़ा रहा तो क्या होगा?आईसीसी ने बांग्लादेश की डिमांड को सिरे से खारिज कर दिया

नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की उस मांग को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें ये कहा गया था कि टी-20 विश्व कप में बांग्लादेशी टीम के मैच भारत से बाहर शिफ्ट किए जाए. आईसीसी ने स्पष्ट कर दिया कि बांग्लादेश को टूर्नामेंट के लिए भारत आना होगा, वरना उसे अंक गंवाने पड़ सकते हैं. ये फैसला आईसीसी और बीसीसी के बीच हुई वर्चुअल बैठक में लिया गया. चूंकि मामला क्रिकेट से ज्यादा राजनैतिक है, ऐसे में अगर बांग्लादेश अपनी जिद्द पर अड़ा रहा तो फिर क्या होगा? आईसीसी की ओर से अगला कदम क्या उठाया जाएगा, चलिए समझते हैं.

यदि बांग्लादेश अपना रुख नहीं बदलता है, तो इसके तीन अलग-अलग परिणाम हो सकते हैं.

पहला विकल्प: बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर शिफ्ट होकर श्रीलंका में आयोजित किए जा सकते हैं. ठीक उसी तरह जैसे पाकिस्तान अपने मैच श्रीलंका में खेलेगा. महिला 2025 वनडे वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान के मुकाबले श्रीलंका में हुए थे. बांग्लादेश ने आगामी टूर्नामेंट के लिए आईसीसी से यही मांग की है.

दूसरा विकल्प: बांग्लादेश अंक गंवा सकता है और भारत में खेले जाने वाले उसके सारे मैच में बिना खेले ही विरोधियों को विजेता घोषित कर दिया जाएगा. ऐसा पहले भी हो चुका है जब ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज 1996 विश्व कप में मेजबान टीम के खिलाफ अपने मैच के लिए श्रीलंका नहीं गए थे. इसी तरह 2003 के विश्व कप में, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने क्रमशः केन्या और जिम्बाब्वे को वॉकओवर दे दिया क्योंकि दोनों ही टीम ने सुरक्षा कारणों के चलते इन देशों की यात्रा करने से मना कर दिया था.

तीसरा विकल्प: एक और संभावना ये है कि बांग्लादेश अपनी जिद्द पर अड़कर ये कह सकता है कि या तो हमारे मैच श्रीलंका में करवाओ या फिर हम वर्ल्ड कप ही नहीं खेलेंगे. ऐसा पहले भी हो चुका है जब ऑस्ट्रेलिया ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए 2016 अंडर-19 विश्व कप के लिए बांग्लादेश जाने से इनकार कर दिया था और उसकी जगह आयरलैंड को भेजा गया था. अगर बांग्लादेश वर्ल्ड कप का बायकॉट कर देता है तो इस स्थिति में एशियाई दिग्गज टीम की जगह कौन सी टीम खेलेगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है.

भारत में टी-20 वर्ल्ड कप क्यों नहीं खेलना चाहता बांग्लादेश?
बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं पर जारी अत्याचार के बीच भारत में बांग्लादेशी क्रिकेटर्स को आईपीएल से बैन करने की मांग हुई. सोशल मीडिया पर भारी दबाव के बीच सरकार ने आनन-फानन में कोलकाता नाइटराइडर्स फ्रेंचाइजी को आदेश दिया कि मुस्ताफिजुर रहमान को बाहर कर दिया जाए. केकेआर ने 9 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदे अपने प्लेयर को रिलीज कर दिया. इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अपने देश में पहले आईपीएल ब्रॉडकास्ट पर बैन लगाया और फिर सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में सात फरवरी से शुरू होने जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप के मैच श्रीलंका शिफ्ट करने की डिमांड रख दी.

बांग्लादेश का टी-20 विश्व कप 2026 शेड्यूल
भले ही श्रीलंका टूर्नामेंट का सह-मेजबान है, लेकिन बांग्लादेश के सारे ग्रुप स्टेज मैच भारत में खेले जाने हैं. चार में से तीन मैच कोलकाता में होंगे, जबकि एक मैच मुंबई में खेला जाएगा.

बांग्लादेश के ग्रुप स्टेज मैच (ग्रुप C)

  1. 7 फरवरी vs वेस्टइंडीज, ईडन गार्डंस, कोलकाता (दोपहर 3:00 बजे)
  2. 9 फरवरी vs इटली, ईडन गार्डंस, कोलकाता (सुबह 11:00 बजे)
  3. 14 फरवरी vs इंग्लैंड, ईडन गार्डंस, कोलकाता (दोपहर 3:00 बजे)
  4. 17 फरवरी vs नेपाल, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई (शाम 7:00 बजे)

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

अगर बांग्लादेश भारत आकर T20 WC न खेलने की जिद्द पर अड़ा रहा तो क्या होगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP